फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   IIIT Una campus resonated with 'Mridang 2026'

Una News: मृदंग 2026 से गूंजा आईआईआईटी ऊना परिसर

Wed, 30 Sep 2026 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 30 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
IIIT Una campus resonated with 'Mridang 2026'
ऊना। आईआईआईटी ऊना परिसर में बुधवार शाम तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव मृदंग 2026 का आगाज हुआ। संस्थान के निदेशक प्रो. मनीष गौड़ ने उत्सव का उद्घाटन किया। तीन अक्तूबर तक चलने वाले समारोह में संस्थान के विद्यार्थियों के साथ विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 82 प्रतिभागी भी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

मृदंग टीम और संकाय समन्वयक डॉ. नवीन चेग्गोजू व डॉ. संजीत निंगथौजम के मार्गदर्शन में आयोजित उत्सव में 14 सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इनमें फ्लैश मॉब, कव्वाली, बैटल ऑफ बैंड्स, डांस, फैशन शो, रैप, कविता, रंगमंच और ई-स्पोर्ट्स सहित अन्य प्रतियोगिताएं शामिल हैं।
विज्ञापन

बैटल ऑफ बैंड्स, रक्स-ए-ताल, अंदाज, कलमकार और शाम-ए-मुशायरा में बाहरी निर्णायक प्रतिभागियों की प्रतिभा का आकलन करेंगे। एनआईटी हमीरपुर, विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी जयपुर, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला, राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय शिमला और डीसीआरयूएसटी मुरथल समेत कई संस्थानों के प्रतिभागी उत्सव में पहुंचे हैं। समारोह की अंतिम दो शाम संगीत के नाम रहेंगी। दो अक्तूबर को गायक निखिल डीसूजा प्रस्तुति देंगे, जबकि तीन अक्तूबर को निखिता गांधी मुख्य प्रस्तुति देंगी। इस दौरान डीजे नाइट भी आयोजित होगी। तीन अक्तूबर को उत्सव आईआईआईटी ऊना के पांचवें संस्थान दिवस के साथ संपन्न होगा। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed