फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   If there is so much interest in laying the foundation stone then Raizada should bring the budget from the state government: Pushpa

शिलान्यास का इतना ही शौैक है तो प्रदेश सरकार से बजट लेकर आएं रायजादा : पुष्पा

Mon, 06 Nov 2023 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
If there is so much interest in laying the foundation stone then Raizada should bring the budget from the state government: Pushpa
ऊना। नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी ने सोमवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में नगर परिषद के एक अधिकारी और भाजपा समर्थित पार्षद के बीच हुए मामले की कड़ी निंदा की है। कहा कि 14 नवंबर 2021 को 84 पौड़ियों के जीर्णोद्धार के लिए 30 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया था। विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने इसे मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा था। उन्होंने भाजपा की ओर से विकास कार्यों के लिए उपलब्ध करवाए फंड के बावजूद भाजपा समर्थित पार्षदों का निरादर किया जा रहा है। अध्यक्ष पुष्पा देवी ने कहा कि इसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। कहा कि 84 पौड़ियों के जीर्णोद्धार कार्यक्रम में न उन्हें और न उपाध्यक्ष सहित अन्य पार्षदों को बुलाया गया। कहा कि अगर शिलान्यास करने का इतना ही शौक है तो प्रदेश सरकार से बजट लेकर आएं। कहा कि नप के ईमानदार कार्यकारी अधिकारी का भी तबादला कहीं अन्य जगह कर दिया गया है। कहा कि कांग्रेस सरकार जल्द नगर परिषद कार्यालय में कार्यकारी अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों की तैनाती करें नहीं तो भाजपा पार्षद सड़कोंं पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने से गुरेज नहीं करेंगे। कांग्रेस सरकार के 10 माह के कार्यकाल में ऊना में एक भी विकास कार्य नहीं शुरु हो पाया। इस मौके पर नगर परिषद के उपाध्यक्ष विनोद कुमार बोधा, पार्षद जनकराज खजांची, उर्मिला चौधरी, धीरज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed