{"_id":"67d58e6a4ec3d31025017ef8","slug":"if-bullets-were-fired-in-the-former-mlas-house-where-would-the-general-public-be-safe-satti-una-news-c-93-1-una1002-148641-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक के घर में चली गोलियां तो आम जनता कहां सुरक्षित : सत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक के घर में चली गोलियां तो आम जनता कहां सुरक्षित : सत्ती
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कानून व्यवस्था की बदहाली को लेकर प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में पूर्व विधायक के घर में घुसकर लोगों ने उस पर गोलियां चलाने का दुस्साहस कर दिया है, ऐसे में प्रदेश की यह सरकार आम नागरिक को क्या सुरक्षा मुहैया करवाएगी। उन्होंने शनिवार को जारी प्रेस बयान में कहा कि उपमुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में उनके ही पैतृक गांव के करीब आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर लाखों की लूट की वारदात को अंजाम दे दिया गया। एक ही रात में मैहतपुर के बाजार में सिलसिलेवार चोरियां करते हुए कारोबारियों को निशाना बना दिया गया। खनन की हालत ऐसी है कि माफिया प्रशासन और पुलिस के काबू में ही नहीं आ रहा। इन तमाम वारदातों के बावजूद किसी को यह समझ नहीं आ रहा कि आखिर पुलिस है कहां। विधायक ने कहा कि बिलासपुर में पूर्व विधायक के घर में घुसकर उसपर जानलेवा हमला करना निश्चित रूप से कानून व्यवस्था के दिवालियापन का जीता जागता प्रमाण है।
पूर्व विधायक ने स्पष्ट रूप से कहा कि गुप्तचर एजेंसियों की ओर से ऐसी घटना को लेकर पहले ही अंदेशा जताया गया था। इसके बावजूद ऐसी वारदात घटित हो रही है तो कहीं न कहीं यह सरकार और कानून व्यवस्था का बहुत बड़ा फेलियर है।