फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ID made for 93 out of 184 cooperative societies, 75 active

Una News: 184 सहकारी सभाओं में से 93 की बनी आईडी, 75 एक्टिव

Sat, 24 Feb 2024 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 24 Feb 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
ID made for 93 out of 184 cooperative societies, 75 active
ऊनकोफैड व सहकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बगांणा के ध्नूसंर महादेव मंदिर परिसर में 184 सभाओं के प्रतिनिधियों के लिए कैंप का आयोजन किया गया। जिला में पैक्स सहकारी सभाओं को भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय द्वारा कम्प्यूटरीकरण की प्रथम चरण की योजना की समीक्षा के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

इस कैंप में सहकारिता विभाग के सहायक पंजीयक राकेश कुमार, ऊनकोफैड के चेयरमैन राजेन्द्र शर्मा व सहकारी सभाएं कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा, जिलाध्यक्ष प्रवीण शर्मा व महासचिव मुकेश कुमार सहित सभाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं ऊना राकेश कुमार ने इस योजना की समीक्षा करते हुए बताया कि जिला में चयनित 184 सहकारी सभाओं मे सें 93 सभाओं की आईडी बन चुकी है, जिनमें से 75 सभाओं ने इनको एक्टिव करके कार्य प्रारंभ किया है। इन सभाओं में जन सेवा केंद्रों के संचालन के बारे में इस योजना की जानकारी केन्द्र सरकार द्वारा नियुक्त एजेंसी के जिला प्रबंधक दिनेश धीमान व उनकी टीम ने दी।
विज्ञापन

सहायक पंजीयक ने जिला में बाकी सभाओं को भी इस योजना को शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश दिए, ताकि भारत सरकार व प्रदेश सरकार के निर्देशों की अनुपालना से सभाओं में विविधिकरण योजना से कार्यों के संचालन सें कारोबार से आय स्रोतों में वृद्धि हो सके। उन्होंने सभाओं के संचालन में पारदर्शिता व ईमानदारी से लोगों में विश्वास पैदा करने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed