{"_id":"571a66d24f1c1bb8608b4716","slug":"huts-burnt-in-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण अग्निकांड में आठ झुग्गियां राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण अग्निकांड में आठ झुग्गियां राख
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Fri, 22 Apr 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
आग के बाद का दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरोली विस क्षेत्र के तहत गांव बाथड़ी में भीषण अग्निकांड में आठ झुग्गियां जलकर राख हो गईं। अग्निकांड में करीब 80 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। वीरवार देर रात पेश आई घटना मेें लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया और अन्य झुग्गियों को जलने से बचा लिया। आग के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है। जानकारी के मुताबिक वीरवार देर रात करीब सवा 11 बजे अचानक बाथड़ी में प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में आग भड़क गई। मजदूरों ने झुग्गियों से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया और करीब आठ झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों में प्रेम कुमार, अश्वनी कुमार, गृह रक्षक विजय कुमार और चालक विनोद कृष्ण ने मौके पर पहुंच कर भीषण आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक मजदूरों का सारा सामान जलकर स्वाह हो गया था। अग्निकांड में करीब 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल प्रभारी सरवण कुमार ने बताया कि दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन