फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Husband and brother-in-law, accused of assaulting a woman, to appear again on June 23

Una News: महिला से मारपीट के आरोपी पति और जेठ की 23 जून को दोबारा पेशी

Sat, 13 Jun 2026 07:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 13 Jun 2026 07:56 AM IST
विज्ञापन
Husband and brother-in-law, accused of assaulting a woman, to appear again on June 23
बडूही (ऊना)। ग्राम पंचायत बेहड़ जसवां के गांव कुंग्राला (बागड़ू) में महिला से मारपीट के चर्चित मामले ने वीरवार को नया मोड़ ले लिया। मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए पति और जेठ को शुक्रवार को एसडीएम अंब की अदालत में पेश किया, जहां मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों को आगामी 23 जून को दोबारा पेश होने के निर्देश दिए हैं। दूसरी ओर पीड़ित महिला ने पुलिस थाना अंब में नई शिकायत दर्ज कराकर अपने पति और जेठ पर वर्षों से मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीना देवी ने बीते दिनों अपने पति कुशल कुमार और जेठ कृष्ण कुमार पर मारपीट करने तथा प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की थी। इसी बीच बीना देवी ने एक बार फिर थाना अंब पहुंचकर विस्तृत शिकायत दर्ज करवाई। महिला का आरोप है कि विवाह के बाद से ही उसे लगातार प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है। उसने पुलिस को बताया कि पति और जेठ कई वर्षों से उसके साथ मारपीट तथा मानसिक रूप से भी परेशान करते रहे हैं। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसे कई बार जान से मारने की धमकियां दी गईं और घर में उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता रहा। पीड़िता की नई शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन

डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मामले में सभी तथ्यों और आरोपों की गहन जांच की जा रही है। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों, गवाहों के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed