{"_id":"675848ab4d26d9ca1206bb89","slug":"hrtc-will-start-taxi-service-from-una-railway-station-to-bus-stand-una-news-c-93-1-ssml1047-140592-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: एचआरटीसी ऊना रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड तक शुरू करेगा टैक्सी सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: एचआरटीसी ऊना रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड तक शुरू करेगा टैक्सी सेवा
विज्ञापन
परिवहन
रेलवे स्टेशन आने वाले सैकड़ों यात्रियों को मिलेगा लाभ
एचआरटीसी ने सुविधा शुरू करने के लिए उच्च अधिकारियों को भेजा प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। आईएसबीटी ऊना से रेलवे स्टेशन के लिए टैक्सी सुविधा शुरू करने के लिए एचआरटीसी ऊना ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस सुविधा को लेकर प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को मंजूरी के लिए भेजा है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन के लिए टैक्सी सुविधा को शुरू कर दिया जाएगा। इससे ऊना रेलवे स्टेशन पर रोजाना आने वाले सैकड़ों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। ऊना रेलवे स्टेशन पर रोजाना नौ रेलगाड़ियां आती है। इनमें सैकड़ों यात्री सफर करते हैं। ऐसे में ऊना रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद लोगों को ऊना बस स्टैंड तक आने के लिए ऑटो या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए एचआरटीसी ऊना ने गाड़ियों के समय के हिसाब से रेलवे स्टेशन से आईएसबीटी ऊना के लिए टैक्सी सुविधा शुरू करने की योजना तैयार की है। इस मांग को काफी समय से उठाया जा रहा था। इस सुविधा के शुरू होने से जहां बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन जाने के लिए लोगों को टैक्सी सुविधा का लाभ मिलेगा, वहीं रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड आने के लिए भी लोगों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। इसे लेकर एचआरटीसी ऊना ने प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद इस सुविधा को भी धरातल पर शुरू कर दिया जाएगा।
कोट्स
ऊना बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन के लिए टैक्सी सुविधा शुरू करने के लिए प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद इस सुविधा को शुरू कर दिया जाएगा।
ई. सुरेश धीमान, डीडीएम एचआरटीसी ऊना