फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   hrtc emplyees agitation, no bus running

126 रूटों पर नहीं चलीं बसें

Tue, 14 Jun 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Tue, 14 Jun 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन

संयुक्त समन्वय समिति के आह्वान पर मांगों को लेकर एचआरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल का जिला भर में खासा असर रहा। मंगलवार को जिला भर में सरकारी बस सेवाएं पूरी तरह से ठप रही। इस कारण यात्रियों को बसों के इंतजार में भटकने को मजबूर होना पड़ा। एचआरटीसी कर्मियों की हड़ताल के कारण जिला में कुल 126 के रूटों पर सरकारी बस सेवा प्रभावित रही। इससे हजारों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


कई यात्री अधिक रकम देकर टैक्सी से सफर करने को मजबूर रहे। सुबह से ही बस स्टैंड में सरकारी बसों की आवाजाही बंद हो गई। जिला में कर्मचारियों की हड़ताल से विभाग को करीब 8 लाख रुपये के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ा। एचआरटीसी कर्मचारियों ने सुबह से ही बस अड्डे पर धरना देते हुए बस अड्डे के आउट एवं एंट्री गेट पर बसे खड़ी कर प्रवेश निषेध कर दिया। इससे दिनभर पूरा बस अड्डा बिना बसों के सुनसान रहा।
विज्ञापन


कोई भी निजी व अन्य राज्यों की बसे अड्डे में नहीं पहुंच पाया। हालांकि निजी बसें सामान्य ढंग से अपनी सेवाएं जारी रखी। सबसे ज्यादा चंडीगढ़, बद्दी, नालागढ़, शिमला, दिल्ली जाने वाले यात्री परेशान हुए। दूर-दराज के क्षेत्रों को जाने वाले यात्री बस स्टैंड में बसों का इंतजार करते रहे। यात्रियों को निजी बसों व टैक्सियों में जेबें ढीली कर सफर करने को मजबूर होना पड़ा। संयुक्त समन्वय समिति के प्रधान संजीव कुमार के नेतृत्व में दर्जनों एचआरटीसी कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर कर्मचारियों की आवाज को दबाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान संजीव कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री झूठी बयानबाजी कर हड़ताल को टालने की कोशिश कर रहे है, लेकिन प्रादेशिक संयुक्त समन्वय समिति प्रदेश भर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। इस अवसर पर पवन कुमार, गगनदीप, हकीकत राय, अविनाश कुमार, रवि कुमार, पवन, हरि सिंह, शक्ति सिंह, राजेश कुमार, सोहन लाल सहित अन्य उपस्थित रहे। उधर, आरएम ऊना विवेक लखनपाल ने कहा कि एचआरटीसी कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण जिला के 126 रूट प्रभावित हुए हैं। इससे विभाग को लगभग 8 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।


कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जिला मुख्यालय में दिनभर जाम लगा रहा। निजी एवं अन्य राज्यों की बसों का बस अड्डे में प्रवेश न होने के कारण सभी निजी बसें हमीरपुर रोड, नंगल एवं अंब रोड पर लंबी कतारों में खड़ी रही जिससे यातायात प्रभावित हुआ। हालांकि व्यवस्था बनाए रखने को ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed