{"_id":"6aee196dd810af00410aa4a9","slug":"hrtc-buses-will-operate-only-until-5-pm-on-diwali-two-buses-to-delhi-have-been-cancelled-una-news-c-93-1-una1025-212694-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: दिवाली पर शाम पांच बजे तक ही चलेंगी एचआरटीसी की बसें, दिल्ली की दो बसें रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: दिवाली पर शाम पांच बजे तक ही चलेंगी एचआरटीसी की बसें, दिल्ली की दो बसें रद्द
Fri, 06 Nov 2026 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
ऊना। दिवाली के दिन एचआरटीसी की बसों का संचालन शाम पांच बजे तक ही किया जाएगा। इसके बाद लोकल रूटों पर बसें नहीं चलेंगी। वहीं, लंबे रूटों पर चलने वाली बसों को यात्रियों की संख्या के अनुसार निर्धारित समयसारिणी से पहले रवाना करने की योजना है ताकि वे शाम पांच बजे से पहले अपने गंतव्य बस अड्डों तक पहुंच सकें।
आठ नवंबर को दिवाली की रात दिल्ली जाने वाली शाम सात और रात 11 बजे की दो बसों को रद्द कर दिया गया है। इन बसों को नौ नवंबर को निर्धारित समय सारिणी के अनुसार दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा। निगम की ओर से शनिवार को केवल बद्दी और चंडीगढ़ के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। दिल्ली के लिए शनिवार को किसी भी स्पेशल बस का संचालन नहीं होगा। दिल्ली से शनिवार को यात्रियों को लाने के लिए शुक्रवार को ही चार स्पेशल बसों को रवाना कर दिया गया है।
त्योहारी सीजन में बसों के सुचारु संचालन के लिए एचआरटीसी ने चालक-परिचालकों की छुट्टियां स्थगित कर दी हैं। आपात स्थिति और अति आवश्यक कार्य होने पर ही कर्मचारियों को अवकाश दिया जाएगा। निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह आदेश दिवाली के बाद दो से तीन दिनों तक रह सकते हैं। निगम का प्रयास है कि त्योहार के दौरान यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए पर्याप्त बस सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके।
विज्ञापन
दिवाली के दिन शाम पांच बजे तक ही रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा। दिवाली तक सभी चालकों और परिचालकों के की छुट्टियां स्थगित करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।
-राजेंद्र सिंह कौशल, अड्डा प्रभारी ऊना डिपो