फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   HRTC buses run on 43 routes

43 रूटों पर दौड़ी एचआरटीसी बसें, आज से निजी बसें भी दौड़ेंगी

Tue, 15 Jun 2021 11:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
HRTC buses run on 43 routes
ऊना। जिले में मंगलवार को 43 रूटों पर एचआरटीसी बसें दौड़ीं। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को निगम की बसों को अधिक यात्री मिले। बुधवार से जिले के रूटों पर निजी बसें भी चलनी शुरू हो जाएंगी। हालांकि बीते रोज के मुकाबले एक कम रूट पर ही बसों को भेजा गया है। मंगलवार को निजी बसें नहीं चलने से ग्रामीण रूटों में सन्नाटा ही रहा।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों से लोग आवश्यक कामकाज निपटाने के लिए निजी वाहनों और टैक्सी से ही जिला मुख्यालय पहुंचे। एचआरटीसी ऊना डिपो ने बस सेवा शुरू करने के पहले दिन 44 रूटों पर बसों को उतारा था। इसमें निगम को 84,255 रुपये की कमाई हुई। सोमवार को चली बसों ने 2735 किमी का सफर तय किया।
विज्ञापन

इसकी कमाई से सिर्फ बसों का डीजल का खर्च ही निकल पाया। मंगलवार को यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए बस स्टैंड में बसों के लिए इंतजार करना पड़ा। निगम की मानें तो आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने और लोगों की मांग पर रूटों की संख्या बढ़ाई जाएगी। फिलहाल सभी बसों में कोविड-19 एसओपी के तहत 50 प्रतिशत यात्रियों को बैठाया जा रहा है। इसके साथ बसों को वर्कशॉप रामपुर और बस अड्डा ऊना में सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएम सुरेश धीमान ने कहा कि पहले दिन की कमाई से निगम की बसों का सिर्फ डीजल खर्च ही निकला है। इसके साथ बसों में भी अभी तक सिर्फ 50 फीसदी यात्रियों को बैठाया जा रहा है।

बता दें कि जिला ऊना में 320 रूटों पर निजी बसों को चलाया जाता है। जिला ऊना में सरकारी बसों के मुकाबले में निजी बसों के ज्यादा रूट हैं। सरकारी बसों के लोकल रूट सिर्फ 50 हैं और लंबे रूट 30 से 35 हैं। इसके चलते यात्रियों को निजी बसों के न चलने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि बुधवार को ही स्पष्ट होगा कि कितने रूटों पर निजी बसें चलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed