{"_id":"65ac1c3e729a20f47b026068","slug":"hrtc-applied-for-route-permit-via-mathura-una-news-c-93-1-ssml1047-15755-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ऊना से अयोध्या के लिए चलेगी बस, एचआरटीसी ने वाया मथुरा रूट परमिट के लिए किया आवदेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ऊना से अयोध्या के लिए चलेगी बस, एचआरटीसी ने वाया मथुरा रूट परमिट के लिए किया आवदेन
Sun, 21 Jan 2024 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 21 Jan 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
ऊना। श्री राम मंदिर अयोध्या के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) का ऊना डिपो जल्द बस सेवा शुरू करने जा रहा है। बस चलाने की मंजूरी और रूट परमिट के लिए एचआरटीसी ने परिवहन विभाग को आवेदन पत्र भेजा है। प्रक्रिया को पूरा कर बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। निगम की तरफ से 45 सीटर साधारण बस को वाया मथुरा अयोध्या भेजा जाएगा।
जानकारी के अनुसार अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एचआरटीसी विशेष बस सेवा शुरू करने जा रहा है। इसके लिए निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बस के संचालन से श्रद्धालुओं को श्री अयोध्या जी जाने के लिए यह पहली बस होगी। एचआरटीसी उच्चाधिकारियों से ऊना से अयोध्या के लिए बस चलाने के लिए ऊना डिपो को सभी औपचारिकताएं पूरी करने के लिखित निर्देश जारी हुए हैं।
इन निर्देशों के बाद ऊना डिपो ने परमिट लेने के लिए परिवहन विभाग के पास आवेदन भी कर दिया है। विभाग की तरफ से परमिट जारी होने के बाद बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इस सुविधा के शुरू होने से लोगों को आने वाले दिनों में बस सुविधा का लाभ मिलेगा। बता दें कि इस बस रूट का क्या किराया रहेगा। यह परमिट जारी होने के बाद तय होगा।
विज्ञापन
आरटीओ ऊना अशोक कुमार का कहना है कि रूट चलाने को लेकर निगम की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। जिसे आगामी कार्यवाही के लिए विभागीय उच्चाधिकारियों को मंजूरी के लिए भेज दिया गया है।
मधुरा और आगरा होते हुए जाएगी बस
श्री अयोध्या धाम के लिए ऊना से चलने वाली बस दिल्ली, मथुरा, आगरा होते हुए जाएगी। ऐसे में मथुरा और आगरा जाने वाले लोग भी इस बस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। निगम की तरफ से जल्द ही बस चलने का समय तय होने के बाद यात्री बस सुविधा को लेकर बुकिंग भी करवा सकेंगे। वर्तमान में ऊना डिपो से बाहरी राज्यों के लिए 35 रूटों पर निगम की बसों का संचालन किया जाता है। इससे पहले ऊना से राजस्थान के प्रसिद्ध खाटूश्याम धाम के लिए भी एचआरटीसी की बस संचालित हो रही है।
ऊना से श्री अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परमिट के लिए आवेदन कर दिया गया है। परमिट मिलने के बाद बस संचालन को लेकर समय सारणी तय होगी। इस रूट पर साधारण 45 सीटर बस को चलाया जाएगा।
- सुरेश धीमान, क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी ऊना ।