फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   HPV vaccination campaign will be run in seven centers of Haroli

Una News: एचपीवी टीकाकरण, हरोली के सात केंद्रों में चलेगा अभियान

Sun, 29 Mar 2026 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 29 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
HPV vaccination campaign will be run in seven centers of Haroli
पंडोगा (ऊना)। एचपीवी टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग हरोली पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। अभियान के तहत सात टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं। यह अभियान तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

बीएमओ हरोली डॉ. शिंगारा सिंह ने सभी पीएचसी और सीएचसी के चिकित्सकों के साथ वर्चुअल बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने निर्देश दिए कि लक्षित आयु वर्ग की सभी बालिकाओं की पहचान कर समयबद्ध तरीके से टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अभिभावकों को जागरूक करने और किसी भी प्रकार की भ्रांतियों को दूर करने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन

अभियान के तहत जिन सात केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। उनमें पीएचसी पंजावर, सीएचसी भदसाली, पीएचसी बढेहड़ा, सीएच हरोली, पीएचसी बाथड़ी, सीएचसी कुंगड़त और सीएचसी दुलैहड़ शामिल हैं। इन केंद्रों पर टीकाकरण 29 मार्च, पांच अप्रैल और 12 अप्रैल को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर सहित अन्य संबंधित बीमारियों से बचाव में प्रभावी है। समय पर टीकाकरण से भविष्य में होने वाले गंभीर खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वह अपनी 14–15 वर्ष की बेटियों को निर्धारित तिथियों पर नजदीकी केंद्र में ले जाकर टीकाकरण अवश्य करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed