{"_id":"669ae94c223e9d42910c5d14","slug":"house-tax-will-not-be-collected-in-nagar-panchayat-tahliwal-una-news-c-93-1-ssml1048-128597-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नगर पंचायत टाहलीवाल में नहीं वसूला जाएगा हाउस टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नगर पंचायत टाहलीवाल में नहीं वसूला जाएगा हाउस टैक्स
Sat, 20 Jul 2024 04:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 20 Jul 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। नगर पंचायत टाहलीवाल की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष प्रकाश चंद ढांगू ने की। बैठक में मुख्य रूप से हाउस टैक्स पर चर्चा की गई और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नगर पंचायत में हाउस टैक्स लागू नहीं किया जाएगा।
ध्यान रहे कि हाल ही में नगर पंचायत ने निवासियों को हाउस टैक्स के नोटिस जारी किए थे। इससे नाराज होकर बीते सोमवार को सैकड़ों लोग नगर पंचायत कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन पर उतर आए थे। विरोध में स्थानीय निवासियों ने जोरदार नारेबाजी की ओर स्पष्ट किया कि वे हाउस टैक्स नहीं देंगे। नगर पंचायत के प्रधान प्रकाश चंद ढांगू ने बताया कि बैठक में टैक्स के विरोध को ध्यान में रखते हुए एक प्रस्ताव तैयार किया गया, जिसे शहरी विकास विभाग के निदेशक को भेजा जाएगा।
सचिव विजय कुमार ने पुष्टि की कि सभी सदस्यों ने एकमत होकर टैक्स के विरोध में प्रस्ताव पारित किया है। यह प्रस्ताव शहरी विकास निदेशक को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा और निदेशक के आदेश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अध्यक्ष प्रकाश चंद, उपाध्यक्ष गुरनाम सिंह, पार्षद कुमारी कुमारी, पार्षद पूनम, पार्षद सुषमा देवी, पार्षद राज कुमारी, पार्षद राजकुमार, मनोनीत सदस्य कृष्ण, मनोनीत सदस्य सुमन और मनोनीत सदस्य सुरिंदर कुमार मौजूद रहे।