{"_id":"5808f3434f1c1b1030703eea","slug":"house-burnt-in-gagrate","type":"story","status":"publish","title_hn":"गगरेट के गुगलैहड़ में आग से मकान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गगरेट के गुगलैहड़ में आग से मकान राख
ब्यूरो/अमर उजाला/गगरेट
Updated Thu, 20 Oct 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
आग लगने से हादसा
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के निकटवर्ती गांव गुगलैहड़ में वीरवार को एक टीनपोश मकान में अचानक आग लगने से रिहायशी मकान जलकर राख हो गया। घर में लगे बिजली के मीटर के पास से अचानक आग उठी और देखते ही देखते सारे मकान में आग भड़क गई।
विज्ञापन
दमकल विभाग के कर्मियों के पहुंचने से पहले ही मकान जलकर राख हो चुका था। अग्निकांड में करीब डेढ़ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक गुगलैहड़ गांव का राजू अपने तीन कमरों के टीनपोश मकान में अपने परिवार के साथ रहता था।
विज्ञापन
वीरवार को राजू जब काम पर गया हुआ था तो पीछे से अचानक उसके घर में आग लग गई। राजू की पत्नी ने बताया कि आग बिजली के मीटर के पास से शुरू हुई और देखते ही देखते पूरे घर में भड़क गई। धुएं का गुब्बार उड़ता देख लोग आग पर काबू पाने के लिए दौड़े लेकिन तब तक आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया था। इस अग्निकांड में राजू का सारा घरेलू सामान, अनाज, राशन समेत कपड़े, बिस्तर आदि आग की भेंट चढ़ गया। गांव वासियों ने प्रशासन से पीड़ित राजू को आर्थिक सहायता मुहैया करवाने की मांग की है।
विज्ञापन