{"_id":"56ed551c4f1c1b40468b4f4b","slug":"house-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलग्रां में मकान राख, भारी नुकसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलग्रां में मकान राख, भारी नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Sat, 19 Mar 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन
अाग से जलता घर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव जलग्रां में भीषण अग्निकांड में एक मकान जलकर राख हो गया। शनिवार दोपहर को हुई आग की घटना से लोगों में हड़कंप मच गया। आग इतनी भीषण थी कि जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक सब कुछ राख हो चुका था।
विज्ञापन
घटना में करीब एक लाख का नुकसान बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। उधर, पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक जलग्रां निवासी राम सिंह के मकान में अचानक आग लग गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देख आसपास के ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में लोगों ने मौके पर पहुंच अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन भीषण आग की लपटों के आगे हर कोई बेबस दिखाई दिया। इसके बाद लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग ने फौरन मौके पर पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी दमकल कर्मियों की मदद की। आग की घटना में घर के अंदर रखा सारा सामान एवं इमारती लकड़ी जल गई, जिससे पीड़ित को करीब एक लाख का नुकसान हुआ है। दमकल टीम में एसएफओ रोशन सिंह, लीडिंग फायरमैन कर्म चंद, अशोक, होमगार्ड सतपाल तथा चालक राजीव शामिल रहे। उधर दमकल विभाग के प्रभारी स्वर्ण कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया है। उन्होंने बताया कि घटना में पीड़ित परिवार को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।