{"_id":"6995c5931efcc3cfb603a097","slug":"horticulture-will-flourish-in-the-district-with-an-investment-of-rs-457-crore-una-news-c-93-1-ssml1048-182013-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जिले में 4.57 करोड़ से महकेगी बागवानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जिले में 4.57 करोड़ से महकेगी बागवानी
विज्ञापन
उपायुक्त जतिन लाल एकीकृत बागवानी विकास मिशन की वार्षिक योजना की समीक्षा बैठक में जानकारी लेते ह
डीसी ने एकीकृत बागवानी विकास मिशन की वार्षिक योजना की समीक्षा की
बागवानों को अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 4.57 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की जाएगी। उपायुक्त ऊना जतिन लाल की अध्यक्षता में बुधवार को बागवानी विभाग की वार्षिक योजना की समीक्षा बैठक की गई। इसमें जानकारी दी गई कि मिशन के तहत यह धनराशि फल उत्पादन को बढ़ावा देने, पौध वितरण, ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली, प्राकृतिक खेती, दवाइयां तथा उपकरण उपलब्ध करवाने पर व्यय की जाएगी। योजना के अंतर्गत सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली के लिए 57.88 लाख रुपये का प्रावधान किया गया। सुरक्षात्मक खेती के लिए पॉलीहाउस एवं हाइब्रिड संरचनाओं के लिए 2.37 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त बागवानी मशीनरी व उपकरणों की खरीद के लिए 16 लाख रुपये की अनुदान राशि तथा रिफ्रिजरेटेड ट्रांसपोर्ट वाहन के लिए 15 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।
जिले की अर्थव्यवस्था में बागवानी का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बागवानों को योजनाओं का अधिकतम लाभ पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध करवाया जाए। विभागीय अधिकारियों को फील्ड विजिट बढ़ाने, योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने तथा बागवानों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के निर्देश भी दिए।