फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   home guard jawans wife died due to hit by tipper

टिपर से कुचली होमगार्ड जवान की पत्नी ने तोड़ा दम

Sun, 26 Jun 2022 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
home guard jawans wife died  due to hit by tipper
गगरेट (ऊना)। थपलां-बड़ोह मार्ग पर बीते शुक्रवार दोपहर को एक टिपर की टक्कर से घायल हुई होमगार्ड जवान की पत्नी ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में दम तोड़ दिया। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस आरोपी टिपर चालक की तलाश कर रही है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थपलां-बड़ोह सड़क पर होमगार्ड जवान तेजा सिंह अपनी पत्नी शर्मीला देवी (46) के साथ अपने घर थपलां जा रहा था। इसी बीच रेत से भरे टिपर ने मोटरसाइकिल को साइड से टक्कर मार दी। इस टक्कर में दोनों पति-पत्नी नीचे गिर गए। टिपर की चपेट में शर्मीला देवी की दोनों टांगे आ गईं।
विज्ञापन

वहीं चालक टिपर समेत मौके से फरार हो गया। महिला को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल गगरेट लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसकी बिगड़ती हालत को देखकर उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। ऊना अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। शनिवार को थपलां गांव में महिला का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed