फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Holi fair in Madi from today, administration fully prepared

Una News: मैड़ी में होली मेला आज से, प्रशासन पूरी तरह तैयार

Fri, 07 Mar 2025 06:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 07 Mar 2025 06:53 AM IST
विज्ञापन
Holi fair in Madi from today, administration fully prepared
अंब (ऊना)। ऊना जिले के उपमंडल अंब के मैड़ी में ऐतिहासिक होली मेला 7 मार्च से शुरू हो रहा है। 7 से 17 मार्च तक चलने वाले इस मेले के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक प्रबंधों को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि मेले में पुलिस व यातायात प्रबंधन सहित स्वच्छता, विद्युत, पेयजल प्रबंधन को लेकर विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मेले के दौरान एडीसी ऊना मेला अधिकारी और एसडीएम अंब सहायक मेला अधिकारी होंगे जबकि एएसपी ऊना पुलिस मेला अधिकारी और डीएसपी अंब सहायक पुलिस मेला अधिकारी होंगे। मेला अवधि के दौरान 850 पुलिस जवान, 125 महिला पुलिस कर्मी और 750 होमगार्ड जवान सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। इसके अलावा 14 मार्च को निशान साहिब (झंडा चढ़ाने) की रस्म अदा की जाएगी। 16 मार्च की मध्यरात्रि को पंजा प्रसाद वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले में खुले ट्रकों, ट्रालियों, टेंपो सहित किसी भी मालवाहक वाहनों से आना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। मेला अवधि के दौरान मालवाहकों में आने वाले यात्रियों को बॉर्डर पर ही रोका जाएगा और मालवाहन वाहकों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बॉर्डर से श्रद्धालु केवल एचआरटीसी बसों के माध्यम से ही मेला क्षेत्र में पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन


10 सेक्टरों में विभाजित किया मेला क्षेत्र

उपायुक्त ने बताया कि मेला क्षेत्र में विभिन्न व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के लिए मेला क्षेत्र को 10 सेक्टरों में बांटा गया है। उन्होंने बताया कि मेला स्थल के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग व आयुष विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर चिकित्सा कैंप लगाए जाएंगे। साथ ही मेला अवधि के दौरान आपात स्थिति में मरीजों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग की एक-एक एंबुलेंस नैहरी, मैड़ी और चरण गंगा में उपलब्ध रहेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला क्षेत्र में मेडिकल पोस्ट भी उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा तीन अतिरिक्त सेक्टर ऊना से मैहतपुर, हरोली-पंडोगा और मरवाड़ी-मुबारिपुर भी बनाए जाएंगे जिनके सैक्टर मजिस्ट्रेट संबंधित एसडीएम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed