{"_id":"69bbe7c149e1a6575b017d05","slug":"history-is-the-basis-of-the-future-acharya-lalit-una-news-c-90-1-mnd1001-189679-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"इतिहास भविष्य का आधार : आचार्य ललित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इतिहास भविष्य का आधार : आचार्य ललित
विज्ञापन
विद्यार्थियों से भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक संदर्भों से जोड़ने का आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य ललित कुमार अवस्थी ने कहा कि भारतीय नव संवत्सर केवल तिथि परिवर्तन नहीं, बल्कि सृष्टि, प्रकृति और मानव जीवन के नवोदय का प्रतीक है। यह हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हुए भविष्य की दिशा भी देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक संदर्भों से जोड़ने का आह्वान किया। मंडी नगर की 500 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने भारतीय कालगणना की वैज्ञानिकता और वैश्विक प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गीता जीवन जीने की कला सिखाती है। कठिन परिस्थितियों में संतुलन बनाए रखना, कर्तव्य का पालन करना और सफलता-असफलता से ऊपर उठना। इस अवसर पर मंडी की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत पर भी गर्व व्यक्त किया गया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भुवनेश्वर और होमेश प्रथम
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भुवनेश्वर, होमेश प्रथम और मनीष व मनीषा द्वितीय स्थान पर रहे। पोस्टर लेखन प्रतियोगिता में रक्षा प्रथम,सुनीता द्वितीय व वंदना तृतीय स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में सुहानी,मनीषा व आंचल क्रमशःप्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं।