फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Hindu New Year was celebrated with fervour at Baba Pahariya Temple

Una News: बाबा पहाड़िया मंदिर में हिंदू नव वर्ष की रही धूम

Sun, 30 Mar 2025 05:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 05:23 PM IST
विज्ञापन
Hindu New Year was celebrated with fervour at Baba Pahariya Temple
बंगाणा (ऊना)। हिंदू नव वर्ष और पहले नवरात्र के शुभ अवसर पर पंजैन स्थित बाबा पहाड़िया मंदिर में भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था। जहां भक्तों ने माता रानी के जयकारों के साथ नववर्ष और नवरात्रि का स्वागत किया। कार्यक्रम में समाजसेवी अजय ठाकुर ने भी शिरकत करके पूजा-अर्चना करके आशीर्वाद लिया। इस शुभ आयोजन में प्रसिद्ध भजन गायक रवि ठाकुर ने अपनी मधुर आवाज में बाबा का गुणगान किया। भक्तगण भक्ति रस में डूब गए। वहीं, गद्दीनशीन बाबा अशोक ठाकुर ने भी अपनी मधुर वाणी में भजन प्रस्तुत किए। इससे वातावरण और अधिक भक्तिमय हो गया। मंदिर प्रांगण में भव्य झांकियां भी सजाई गईं, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। भक्तों ने माता रानी की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। गद्दीनशीन बाबा अशोक ठाकुर ने बताया कि नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना और संध्या आरती का आयोजन किया जाएगा। साथ ही विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भजन संध्या, दुर्गा सप्तशती पाठ और कन्या पूजन शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed