फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Himcare cards will be made from today, register soon

हिमकेयर कार्ड आज से बनेंगे, जल्द करवाएं पंजीकरण

Sat, 01 Jan 2022 12:30 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Himcare cards will be made from today, register soon
ऊना। निशुल्क स्वास्थ्य बीमा कवर की सुविधा प्राप्त करने के लिए एक जनवरी 2022 से हिमकेयर कार्ड बनवाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। गोल्डन कार्ड बनाने की सुविधा जिले के समस्त लोकमित्र केंद्रों और कॉमन सर्विस सेंटर में उपलब्ध है। योजना के अंतर्गत श्रेणियों को ध्यान में रखते हुए प्रीमियम की दरें तय की गई हैं। गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल), पंजीकृत रेहड़-फड़ी वाले (जो आयुष्मान भारत में पंजीकृत नहीं हैं) और मनरेगा के अंतर्गत जिन्होंने पिछले वर्ष 50 दिन या उससे अधिक कार्य किया है, उनसे प्रीमियम नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त एकल नारी, 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग, 70 वर्ष की आयु से अधिक वरिष्ठ नागरिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिकाएं, आशा कार्यकर्त्ता, मिड-डे कार्यकर्ता, मजदूर (सरकारी, स्वायत संस्थानों, सोसायटी, बोर्ड एवं निगम के कर्मचारी), अंशकालिक कार्यकर्ता (सरकारी, स्वायत संस्थानों, सोसायटी, बोर्ड एवं निगम के कर्मचारी), अनुबंध कर्मचारी (सरकारी, स्वायत संस्थानों, सोसायटी, बोर्ड एवं निगम के कर्मचारी) और आउटसोर्स कर्मचारी से केवल 365 रुपये देकर कार्ड बनवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त जो व्यक्ति नियमित सरकारी कर्मचारी या सेवानिवृत्त कर्मचारी नहीं है, केवल 1000 रुपये देकर योजना के अंतर्गत कार्ड बनवा सकता है। योजना के अंतर्गत लोक मित्र केन्द्र में नामांकन करने और निर्धारित दस्तावेजों को अपलोड करने के लिए लाभार्थी से प्रीमियम के अतिरिक्त 50 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा ने बताया कि हिमकेयर कार्ड पीजीआई चंडीगढ़ में भी स्वीकार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed