फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Himanshu of Palampur College winner in 51 kg

Una News: 51 किलोग्राम में पालमपुर काॅलेज का हिमांशु विजेता

Sun, 01 Dec 2024 06:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 06:43 PM IST
विज्ञापन
Himanshu of Palampur College winner in 51 kg
30 महाविद्यालयों से 160 के करीब छात्र ले रहे प्रतियोगिता में भाग
विज्ञापन

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में बॉक्सिंग चैंपियनशिप शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज पुरुष वर्ग की मुक्केबाजी चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। मुख्यातिथि के रूप में क्षेत्र के विधायक राकेश कालिया ने शिरकत की। कार्यक्रम के संयोजक एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रो. सुनील रियात ने बताया कि 30 महाविद्यालयों से 160 के करीब छात्र प्रतियोगिता में प्रतिभागिता दर्ज करवाएंगे। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश आब्जर्वर के रूप में डॉ. पवन पटियाल और सुरिंद्र शांडिल्य की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने बताया कि 51 किलोग्राम भार वर्ग में हिमांशु राजकीय महाविद्यालय पालमपुर, सुमित कुमार मण्डमियानी, कर्ण राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ, कर्ण राजकीय महाविद्यालय संजौली तथा 54 किलोग्राम में प्रियांशु राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर, जगजीत राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओं, पीयूष राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला एवं निखिल कुमार हमीरपुर ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात देकर जीत हासिल की। चैंपियनशिप के शुभारंभ पर कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. युद्धवीर सिंह पटियाल ने बताया कि महाविद्यालय के लिए यह गौरव का क्षण है कि अंतर विश्वविद्यालय स्तर की चैंपियनशिप की मेजबानी का अवसर प्राप्त हो रहा है। मुख्यातिथि विधायक राकेश कालिया ने कहा कि क्षेत्र के लिए यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि महाविद्यालय में इस तरह की प्रतियोगिता करवाई जा रही है। उन्होंने भारत के अनेक खिलाड़ियों को भी याद किया जो देश-विदेश में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने सभी छात्रों से आग्रह किया कि वे नशे से दूर रहें। उन्होंने बॉक्सिंग रिंग की सुरक्षा के लिए शेड बनाने के लिए 5 लाख देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed