फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Himaira Shop Kakrana will be made a model, renovation will happen soon

Una News: हिमईरा शॉप ककराना को बनाया जाएगा मॉडल, जल्द होगा नवीनीकरण

Thu, 27 Jun 2024 07:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 27 Jun 2024 07:32 AM IST
विज्ञापन
Himaira Shop Kakrana will be made a model, renovation will happen soon
स्वयं सहायता समूहों की ओर से निर्मित हर उत्पाद होगा उपलब्ध : अत्री
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बंगाणा (ऊना)। विकास खंड बंगाणा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से गठित किए स्वयं सहायता समूहों की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास सार्थक साबित होते नजर आ रहे हैं। कई समूहों की महिलाएं सफल रोजगार कर न सिर्फ अपनी आय बढ़ा रही है, बल्कि घर का सहारा भी बनी हुई हैं। इसके तहत क्षेत्र के ककराणा में बनाई गई हिमईरा शॉप का नवीनीकरण का कार्य जल्द शुरू होगा। इसे एक मॉडल हिमईरा शॉप बनाया जाएगा। इसके लिए विकास खंड अधिकारी सुभाष अत्री ने बुधवार को मौके का मुआयना भी किया।
जानकारी के अनुसार विकास खंड बंगाणा की हिमईरा शॉप बंगाणा से जिला ऊना की तरफ जाते हुए करीब 12 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे रोड पर बनाई गई है। आसपास शिवालिक पहाड़ियों का सुंदर दृश्य आने-जाने वाले को अपनी और आकर्षित करता है। ग्राम पंचायत थानाकलां में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बनी यह हिमईरा शॉप स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए अपने हस्तनिर्मित उत्पादों को बेचने के लिए एक स्थाई स्थान मिला है। विकास खंड बंगाणा में खुली हिमईरा शॉप आसपास की पंचायतों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई हैं। इसमें लगभग 10 से 15 स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं शामिल हैं। स्वयं सहायता समूह द्वारा अलग-अलग उत्पादों आचार,पापड़, सेवियां, सीरा, वाशिंग पाउडर, शहद, बड़ियां, जूट बैग, बांस की टोकरियां आदि की हिमईरा शॉप में प्रदर्शनी लगाई जाती है। हिमईरा शॉप नेशनल हाईवे के पास बनने से पर्यटक भी आते-जाते रुकते हैं।
विज्ञापन

वहीं, विकास खंड अधिकारी सुभाष अत्री का कहना है कि कनिष्ठ अभियंता सचिन शर्मा, कंचन ठाकुर, मुनीश कुमार सचिव, प्रधान सरोज देवी, मेला राम, बलबीर कुमार के साथ हिमईरा शॉप ककराना का दौरा किया, जिसका सुधारीकरण का कार्य जल्दी शुरू कर दिया जाएगा। इस हिमईरा शॉप में नवीनीकरण की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed