फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Himachal's industries are polluting Punjab's water resources: Harjot

हिमाचल के उद्योगों से प्रदूषित हो रहे पंजाब के जलस्रोत : हरजोत

Sun, 23 Mar 2025 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Himachal's industries are polluting Punjab's water resources: Harjot
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को पत्र लिखकर त्वरित कार्रवाई की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। हिमाचल प्रदेश के उद्योगों से निकलने वाले दूषित पानी और कचरे के कारण पंजाब के जल स्रोतों के प्रदूषित होने की गंभीर समस्या को लेकर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पत्र लिखा है। बैंस ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के चेयरपर्सन और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सदस्य सचिव को भी पत्र लिखकर इस गंभीर मामले को जल्द से जल्द हल करने का आग्रह किया है ताकि पंजाब विशेष रूप से उनके विधानसभा क्षेत्र आनंदपुर साहिब में जन स्वास्थ्य को सुरक्षित रखा जा सके। पत्र में उन्होंने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) की ओर से किए गए परीक्षणों के नतीजों का हवाला दिया। इससे स्पष्ट हुआ है कि हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों से निकलने वाला जहरीला कचरा स्वां नदी और बरमला खड्ड में बहकर सतलुज नदी में मिल रहा है। उन्होंने इस समस्या की गंभीरता को उजागर करते हुए बरमला खड्ड की उस घटना का भी जिक्र किया जहां दूषित पानी के कारण कई जंगली सूअर मर गए। यह प्रदूषण न केवल सतलुज नदी को दूषित कर रहा है, बल्कि स्थानीय आबादी के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बन गया है। उन्होंने हिमाचल के मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने एनजीटी से आग्रह किया कि हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों को पर्यावरण नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए जाएं और सख्त प्रदूषण नियंत्रण उपाय लागू किए जाएं। इसके अलावा स्वां नदी, बरमला खड्ड और सतलुज नदी सहित प्रभावित जल स्रोतों की निगरानी और सुधार के लिए आवश्यक आदेश जारी करने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed