{"_id":"69e5b4dfc441e671ca0a0a44","slug":"himachal-members-of-the-scheduled-caste-community-in-una-file-police-complaint-against-mla-rakesh-kalia-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: ऊना में अनुसूचित जाति समाज के लोगों ने MLA राकेश कालिया के खिलाफ पुलिस में दी शिकायत, जानें वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: ऊना में अनुसूचित जाति समाज के लोगों ने MLA राकेश कालिया के खिलाफ पुलिस में दी शिकायत, जानें वजह
Mon, 20 Apr 2026 10:38 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, दौलतपुर (ऊना)।
संवाद न्यूज एजेंसी, दौलतपुर (ऊना)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 20 Apr 2026 10:38 AM IST
सार
जिला ऊना में अनुसूचित जाति समाज के लोगों ने विधायक राकेश कालिया पर भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। इससे पहले रविवार को दौलतपुर चौक पर प्रदर्शनकारियों ने विधायक का पुतला जलाने का प्रयास किया। पुलिस जवानों ने पुतला छीन लिया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
दौलतपुर चौक में विधायक का पुतला जलाने से रोकती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
ऊना के गगरेट विधानसभा क्षेत्र में अनुसूचित जाति समाज के लोगों ने विधायक राकेश कालिया के खिलाफ पुलिस थाना गगरेट में शिकायत दर्ज करवाई है। आरोप लगाया गया है कि विधायक ने सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला व्यवहार किया गया।
इससे पहले रविवार को दौलतपुर चौक पर प्रदर्शनकारियों ने विधायक का पुतला जलाने का प्रयास किया। पुलिस जवानों ने पुतला छीन लिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नोटिस देकर छोड़ दिया है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान एससी आयोग के चेयरमैन कुलदीप धीमान का सार्वजनिक रूप से अपमान किया गया। समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसपी सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले में शिकायत प्राप्त हुई है। जांच जारी है।
दरअसल, हिमाचल दिवस पर एमसी पार्क ऊना में एक कर्मचारी ने एससी आयोग के चेयरमैन कुलदीप धीमान को श्रद्धांजलि देने के लिए आवाज लगाई, इससे पहले कि कुलदीप पुष्प गुच्छ लेकर आगे बढ़ते विधायक भड़क गए। कहा-मैं चार बार का विधायक हूं, मुझे पहले बुलाना चाहिए था।