फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Himachal Junior National Throw Ball Team practiced

Una News: हिमाचल जूनियर नेशनल थ्रो बॉल टीम ने किया अभ्यास

Mon, 25 Nov 2024 04:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Himachal Junior National Throw Ball Team practiced
34वीं जूनियर नेशनल थ्रो बॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित हिमाचल की टीम। स्रोत संस्थान
बंगाणा (ऊना)। हिमाचल प्रदेश की जूनियर नेशनल थ्रो बॉल टीम ने आगामी 34वीं जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए विशेष अभ्यास मैच में भाग लिया। प्रतियोगिता नौ से 11 दिसंबर तक मध्य प्रदेश के इंदौर में होने जा रही है। इसमें देशभर के अलग-अलग राज्यों से टीमें हिस्सा लेंगी। अभ्यास मैच में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी कड़ी मेहनत और खेल भावना का परिचय दिया। मुख्य अतिथि राकेश राणा ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और उन्हें प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि हमारे युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करने के लिए तैयार हैं। इस अवसर पर हिमाचल थ्रो बॉल चैरिटेबल ट्रस्ट पंजीकृत हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष अमन शर्मा, राज्य कोच यशवीर सिंह, महासचिव जोगिंद्र देव आर्य सहित अन्य कई स्थानीय खेल प्रेमी और सम्मानित अतिथि भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed