{"_id":"66b53af5185fc4eee002e9d4","slug":"himachal-express-will-remain-canceled-for-two-days-train-will-not-run-from-delhi-today-and-una-tomorrow-una-news-c-93-1-una1001-130134-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: दो दिन रद्द रहेगी हिमाचल एक्सप्रेस, आज दिल्ली और कल ऊना से नहीं दौड़ेगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: दो दिन रद्द रहेगी हिमाचल एक्सप्रेस, आज दिल्ली और कल ऊना से नहीं दौड़ेगी ट्रेन
Fri, 09 Aug 2024 03:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 09 Aug 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
ऊना। ऊना से दिल्ली के बीच रेल यात्रा करने वाले यात्रिगण कृपया ध्यान दें। दिल्ली से नौ अगस्त यानी शुक्रवार और 10 अगस्त को ऊना से हिमाचल एक्सप्रेस के पहिये थमे रहेंगे।
इन दो दिनों के बीच इस ट्रेन में यात्रा की योजना बना रहे यात्री अपनी सुखद यात्रा के विकल्प अभी से तलाश लें। ऊना के दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन से दिल्ली को रफ्तार भरने वाली ट्रेन के नौ अगस्त को यहां से चलने के समय में रेलवे बोर्ड ने बदलाव किया है। अपने निर्धारित समय से हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन 70 मिनट की देरी से दिल्ली के लिए दौड़ेगी। रेलवे बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार दोनों दिन ट्रेन दिल्ली में होने वाले मरम्मत कार्य के चलते प्रभावित रहेगी। रेलवे बोर्ड की ओर से दिल्ली-अंबाला सेक्शन के बीच सेक्शन ब्लॉक रहेगा। इसी सेक्शन में नए फुटओवरब्रिज संबंधित ग्रिड का कार्य होना प्रस्तावित है। इसके लिए रेलवे बोर्ड की ओर से कुछ ट्रेनों को रद्द और कई का रूट डायवर्ट किया गया है।
इस कड़ी में ऊना एवं पुरानी दिल्ली के बीच आवागमन करने वाली हिमाचल एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 14053 नौ अगस्त को दिल्ली जंक्शन से रात 10:50 पर नहीं चलेगी। दूसरी ओर रेलवे की ओर से इस ट्रेन को 10 अगस्त को भी रद्द करने की सूचना जारी की गई है। यानी ट्रेन 10 अगस्त को भी दौलतपुर चौक से रात 09:05 पर नहीं चलेगी। वहीं यह ट्रेन दौलतपुर चौक से शुक्रवार रात 09:05 बजे न चलकर 70 मिनट की देरी से दिल्ली को रवाना होगी। अन्यथा ट्रेन सामान्य दिनों में यह ट्रेन दौलतपुर चौक से रात 09:05 बजे चलकर अगले दिन तड़के 05 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचती है। फिलहाल इन दिनों के बीच ट्रेन नंबर 14053/14054 को रद्द किया गया है।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड अंबाला मंडल के डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया ने बताया कि दिल्ली-अंबाला सेक्शन के बीच रेल संबंधित कार्य के चलते ट्रेन को निर्धारित तिथियों के बीच कैंसिल और समय में बदलाव किया गया है। संवाद