फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Highest corruption happening in Chintpurni assembly: Balbir Singh

चिंतपूर्णी विधानसभा में हो रहा सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार : बलबीर सिंह

Sat, 21 Sep 2024 02:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 21 Sep 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Highest corruption happening in Chintpurni assembly: Balbir Singh
चिंतपूर्णी (ऊना)। चिंतपूर्णी विधानसभा के पूर्व विधायक व वर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष बलबीर सिंह ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता की। स्थानीय कांग्रेस विधायक पर कई गंभीर आरोप लगाए। कहा कि कांग्रेस विधायक 51000 रुपये की आड़ में किया हुआ लाखों रुपये का भ्रष्टाचार छुपा रहे हैं। विधायक अभी तक श्वेत पत्र जारी नहीं कर पाएं हैं। चिंतपूर्णी के विधायक जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। लाखों रुपये मेला पर्ची के नाम से इकट्ठा किया जा चुका है और अभी भी जारी है। पिछले वर्ष भी विधायक ने अपने गांव की रामलीला के लिए विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सरकारी स्कूलों से दबाव बनाकर 11 हजार, 5100 व 2100 रुपये के रूप में एकत्रित किए, जिसका हिसाब अभी तक विधायक नहीं दे पा रहे हैं। लाखों के भ्रष्टाचार को कुछ हजारों के दान से छुपाया नहीं जा सकता। जल जीवन मिशन के तहत विधायक ने अपने ही परिवार को छह ट्यूबवेल आबंटित कर रखे हैं, जो कि सीधा भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर रहा है। चिंतपूर्णी में जनता का नहीं, बल्कि चंद कांग्रेस कार्यकर्ता का ही विकास हुआ है। 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा हो या 1500 रुपये प्रदेश की प्रत्येक महिलाओं को देना हो, कांग्रेस की सभी गरंटियां असफल रही हैं। मेले के नाम पर भ्रष्टाचार कर कांग्रेस जनता का ध्यान गारंटियों से भंग करना चाहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed