{"_id":"67d6cf6e4c5da76572065c77","slug":"high-speed-car-collides-with-truck-four-injured-two-referred-to-pgi-una-news-c-93-1-una1002-148712-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, चार घायल, दो पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, चार घायल, दो पीजीआई रेफर
विज्ञापन
पुराना बस अड्डा चौक के पास हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। स्रोत वीडिय ग्रैब
ऊना शहर के पुराना बस अड्डा चौक में देर रात हुआ हादसा
धुसाड़ा निवासी चार लोगों को आई चोटें, पुलिस जांच में जुटी
ट्रक चालक की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। मिनी सचिवालय से सटे अति व्यस्त पुराना बस अड्डा चौक में शनिवार देर रात सड़क हादसे में दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए हैं। हादसा उस समय हुआ, जब आईएसबीटी ऊना की ओर से आए ट्रक से अंब की ओर से आई तेज रफ्तार कार गलत दिशा में जाकर टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार में धुसाड़ा के रहने वाले पांच लोग सवार थे। इनमें से दो लोगों को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार संजय कुमार (46) निवासी मुहल तहसील देहरा जिला कांगड़ा ने शिकायत में बताया कि वह पेशे से ट्रक चालक है। शनिवार रात वह जीरकपुर से सामान लेकर धर्मशाला जा रहा था। देर रात करीब 01:45 बजे वह ट्रक को लेकर ऊना बस अड्डे से थोड़ा आगे पुराना बस अड्डा चौक के पास पहुंचा। उसी समय एक कार अंब से ऊना की तरफ आई। चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए सड़क की दूसरी तरफ गलत दिशा में जाकर उसके ट्रक की तेल की टंकी में टक्कर मार दी। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने अपना ट्रक वहीं रोक दिया और नीचे उतरकर देखा तो कार में सवार पांच लोगों को चोटें आईं। हादसे में घायल कार चालक की पहचान अशरफ मोहम्मद निवासी धुसाड़ा के तौर पर हुआ। जबकि कार में सवार अन्य लोगों की पहचान नेक मोहम्मद, याकूल मोहम्मद, बसो बीबी और शांगी बीबी सभी निवासी धुसाड़ा के तौर पर हुई। सभी को एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। जहां घायलों में कार चालक अशरफ मोहम्मद और बसो बीबी को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों से सीमित गति में वाहनों को चलाने की हिदायत दी।