फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Heavy fall in the water coming in Gobind Sagar lake

Una News: गोबिंद सागर झील में आने वाले पानी में भारी गिरावट

Wed, 30 Aug 2023 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Heavy fall in the water coming in Gobind Sagar lake
नंगल। बरसात का असर कम होने के साथ भाखड़ा बांध के पीछे बनी विशाल गोबिंद सागर झील के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इस कारण भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने राहत की सांस लेते हुए 13 अगस्त को खोले गए भाखड़ा बांध के सभी चारों फ्लड गेट फिर से बंद कर दिए। बुधवार सुबह छह बजे भाखड़ा बांध के पीछे बनी विशाल गोबिंद सागर झील में विभिन्न स्रोतों से आने वाले पानी की आमद 34,565 क्यूसेक दर्ज की गई। इससे भाखड़ा बांध का जलस्तर 1672 फीट से कुछ अधिक दर्ज किया गया जो खतरे के निशान से लगभग आठ फीट नीचे है। जबकि भाखड़ा बांध से अब मात्र टरबाइनों के माध्यम से ही 42,147 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बात अगर नंगल बांध से सतलुज दरिया में छोड़े जाने वाले पानी की करें तो बीबीएमबी ने इसमें भी भारी कमी की है। बुधवार को नंगल बांध से सतलुज दरिया में 18,500, नंगल हाइडल नहर में पहले की तरह 12,350 और श्री आनंदपुर साहिब नहर में 10,150 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। हालांकि अब पानी की आमद कम होने से क्षेत्र के ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed