फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Heat wave hits agriculture, wheat crop affected in 60% area

Una News: खेती पर गर्मी की मार, 60 फीसदी क्षेत्र में गेहूं की फसल प्रभावित

Tue, 10 Mar 2026 06:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 10 Mar 2026 06:57 AM IST
विज्ञापन
Heat wave hits agriculture, wheat crop affected in 60% area
ऊना। जिले में इस बार मौसम की बेरुखी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। समय पर बारिश नहीं होने और लगातार बढ़ते तापमान के कारण जिले के करीब 60 फीसदी क्षेत्र में गेहूं की फसल प्रभावित हो गई है। खेतों में खड़ी फसल तेज धूप और गर्मी के कारण झुलसने लगी है, जिससे किसानों को उत्पादन घटने का डर सताने लगा है।
विज्ञापन


किसानों से मिली जानकारी के अनुसार इस समय गेहूं की फसल दाना बनने की अवस्था में है, जो फसल के लिए सबसे महत्वपूर्ण समय माना जाता है। बारिश की कमी और मिट्टी में नमी घटने के कारण फसल को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पा रहा। इससे कई स्थानों पर गेहूं की बालियां कमजोर पड़ रही हैं और दाने ठीक तरह से नहीं भर पा रहे।
विज्ञापन


ध्यान रहे कि जिले में इन दिनों अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। सामान्य तौर पर इस समय मौसम में इतनी अधिक गर्मी नहीं होती, लेकिन इस बार समय से पहले ही तापमान में तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है। तेज धूप के कारण खेतों की नमी तेजी से खत्म हो रही है और फसलें झुलसने लगी हैं। किसान बताते हैं कि यदि जल्द ही मौसम में बदलाव नहीं हुआ और हल्की बारिश नहीं हुई तो गेहूं की उपज पर इसका सीधा असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां गेहूं की फसल मौसम की मार झेल रही है, वहीं आलू की खेती भी मुश्किल दौर से गुजर रही है। किसान आलू की फसल को बचाने के लिए लगातार सिंचाई का सहारा ले रहे हैं। इससे किसानों की लागत बढ़ती जा रही है और आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है। जिन क्षेत्रों में सिंचाई के पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं हैं, वहां किसानों के सामने फसल को बचा पाना और भी बड़ी चुनौती बन गया है।

बता दें कि जिला के बंगाणा, अंब, चिंतपूर्णी, गगरेट, ऊना और हरोली के कई इलाकों में अभी सिंचाई सुविधा शत-प्रतिशत नहीं हो पाई है। इससे किसानों को बारिश पर निर्भर रहकर खेती करने को मजबूर होना पड़ता है। किसानों में रविपाल, अश्वनी कमार, सुरेंद्र सैनी, गुरविंद्र सिंह, साहिल सैनी का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी समय से पहले गर्मी पड़ जाती है तो कभी बारिश अनियमित हो जाती है। ऐसे हालात में खेती करना दिन-ब-दिन कठिन होता जा रहा है। किसानों का कहना है कि यदि इसी तरह मौसम का संतुलन बिगड़ता रहा तो भविष्य में कृषि करना और भी मुश्किल हो जाएगा।




किसान समय-समय पर खेतों की सिंचाई करें। साथ ही आवश्यकतानुसार उर्वरकों का संतुलित प्रयोग करने और फसल की नियमित निगरानी भी करें ताकि नुकसान को कुछ हद तक कम किया जा सके।
-प्रेम चंद ठाकुर, जिला कृषि उपनिदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed