फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   health,relief

ऊना जिला में रोगियों को मिल रही दवाओं की होम डिलीवरी

Thu, 30 Apr 2020 09:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
health,relief
मैहतपुर में बाहरी राज्यों से आए लोग अपनी मेडिकल जांच करवाते हुए - फोटो : Una
ऊना। जिला ऊना में 399 मरीजों ने दवाओं की होम डिलीवरी की सुविधा का लाभ उठाया है। उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से मरीज दवाओं के लिए संपर्क कर रहे हैं, जिन्हें दवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। विशेष तौर पर सीनियर सिटीजन तथा गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए यह सेवा काफी उपयोगी सिद्ध हुई है।
विज्ञापन

दवाओं की होम डिलीवरी के लिए जिले में 23 दवा विक्रेताओं को अधिकृत किया गया है। डीसी ने कहा कि दवाओं की होम डिलीवरी के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 1070 पर कॉल किया जा सकता है। इसके अलावा राज्यस्तर पर भी हेल्पलाइन जारी की गई है। यहां से मदद के लिए फोन नंबर 0177-2626076 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

जिलाधीश संदीप कुमार ने कहा कि दवाओं की होम डिलीवरी के लिए मिनी सचिवालय ऊना में भी दवा विक्रेताओं को बैठाया गया है। उन्होंने कहा कि सोमवार को पाठक दवा स्टोर का प्रतिनिधि मिनी सचिवालय में बैठता है, जिससे 98888-89796 पर संपर्क किया जा सकता है। मंगलवार को हैप्पी मेडिकल स्टोर के प्रतिनिधि मिनी सचिवालय में बैठते हैं, जिनसे 93188-14500 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार व वीरवार को श्री मेडिकल स्टोर के प्रतिनिधि से फोन नंबर- 86278-58969, जबकि शुक्रवार व शनिवार को संजीवनी मेडिकल स्टोर के प्रतिनिधि से 98052-20400 दवा मंगाने के लिए बात की जा सकती है।

शुगर के मरीज को दिल्ली से मंगाकर दी दवा
उपायुक्त ने कहा कि डायबिटीज से पीड़ित चिंतपूर्णी निवासी राम कृष्ण व उनकी पत्नी को दिल्ली से उनकी दवाएं मंगाकर उपलब्ध करवाई गईं। उनके बेटे के पास दवाएं दिल्ली में थी। दिल्ली में संपर्क कर दवा मंगवाई गई और फिर चिंतपूर्णी में दंपती को उपलब्ध करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed