फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   health minister reached to UNA hospital

स्वास्थ्य मंत्री ने जांची अस्पताल की व्यवस्था

Thu, 02 Jun 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Thu, 02 Jun 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
health minister reached to UNA hospital
ऊना अस्पताल में मरीजों का कुशलक्षेम पूछते स्वास्थ्य मंत्री । - फोटो : अमर उजाला

स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने वीरवार को जिला अस्पताल ऊना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी मौजूद रहे। कौल सिंह ने अस्पताल के इमरजेंसी सहित अन्य वार्डों में जाकर रोगियों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रोगियों का कुशलक्षेम भी पूछा और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

विज्ञापन


ठाकुर कौल सिंह ने डाक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण स्तर तक सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे लोगों को अपनी छोटी बीमारियों के लिए भी जिला अस्पताल न आना पड़े।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच, जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी, जिला कांग्रेस प्रवक्ता विजय डोगरा, मनोनीत पार्षद विजय आंगरा, अजय जगोता, वरुण पुरी, दर्शन शर्मा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला शर्मा, डॉ. सुभाष, डॉ. पीयूष नंदा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed