{"_id":"6a4bfef0837e1078f409c774","slug":"health-department-on-alert-to-prevent-scrub-typhus-rapid-test-kits-supplied-una-news-c-93-1-ssml1047-197584-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: स्क्रब टायफस से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, रैपिड टेस्ट किट पहुंचाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: स्क्रब टायफस से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, रैपिड टेस्ट किट पहुंचाईं
Tue, 07 Jul 2026 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
ऊना। बरसात के मौसम के दौरान स्क्रब टायफस के संभावित मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।
विभाग ने जिले के सभी स्वास्थ्य उपमंडलों और सरकारी अस्पतालों में स्क्रब टायफस की रैपिड टेस्ट किट उपलब्ध करवा दी हैं ताकि संदिग्ध मरीजों की समय पर जांच हो सके। साथ ही चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को भी संभावित मरीजों की पहचान कर तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बरसात के मौसम में झाड़ियों, घास और खेतों में पाए जाने वाले संक्रमित माइट के काटने से स्क्रब टायफस फैलने का खतरा बढ़ जाता है।
जुलाई से सितंबर माह के बीच इस बीमारी के मामले सामने आने की संभावना अधिक रहती है। ऐसे में विभाग ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों को आवश्यक दवाइयों और जांच सुविधाओं के साथ तैयार रहने को कहा है।
विज्ञापन
विशेषज्ञों का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति को लगातार तेज बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द, कमजोरी, उल्टी, त्वचा पर चकत्ते या शरीर पर कीड़े के काटने जैसा काला निशान दिखाई दे तो उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में जांच करवानी चाहिए।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि खेतों, जंगलों या घनी झाड़ियों वाले क्षेत्रों में जाते समय पूरे बाजू के कपड़े पहनें। जूते और मोजों का प्रयोग करें तथा घर लौटने के बाद शरीर की जांच करें।