{"_id":"68f0dbc9d84726c4cc0ce8cb","slug":"health-department-on-alert-arrangements-for-additional-beds-in-emergency-wards-una-news-c-93-1-ssml1047-169064-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: स्वास्थ्य विभाग सतर्क, आपातकालीन वार्डों में अतिरिक्त बिस्तरों की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: स्वास्थ्य विभाग सतर्क, आपातकालीन वार्डों में अतिरिक्त बिस्तरों की व्यवस्था
विज्ञापन
दिवाली पर जलने के मामलों को लेकर अस्पतालों में आपातकाल वार्ड में रहेगी व्यवस्था
दिवाली के दौरान रहती है जलने के मामले सामने आने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। दीपावली के दौरान पटाखों से जलने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना सहित सभी स्वास्थ्य संस्थानों में ऐसे मामलों से निपटने के लिए विशेष तैयारी की गई है। आपातकालीन वार्डों में अतिरिक्त बिस्तरों की व्यवस्था की गई है और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को दिवाली के दिन आपातकालीन स्थिति में स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से उपलब्ध करवाने के निर्देश जारी किए हैं।
दिवाली पर हर वर्ष पटाखों से जलने के कई मामले सामने आते हैं। इस वर्ष भी विभाग ने एहतियात के तौर पर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के सर्जिकल वार्ड में छह विशेष बिस्तर जलने वाले मरीजों के उपचार के लिए आरक्षित किए हैं। वहीं, प्रत्येक नागरिक अस्पताल में भी दो विशेष बेड आपात स्थिति के लिए सुरक्षित रखे गए हैं।
पिछले वर्ष दिवाली के दौरान केवल क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में ही लगभग 12 मरीज पटाखों से जलने के कारण पहुंचे थे। इस बार मामूली रूप से झुलसे मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध करवाने के साथ-साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों को ऑन कॉल तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
गंभीर रूप से झुलसे मरीजों को आवश्यकतानुसार रेफर किया जाएगा, जबकि हल्के घाव वाले मरीजों का उपचार सर्जिकल वार्ड और आपातकाल में ही किया जाएगा।
आपात स्थिति में 108 नंबर पर करें संपर्क
दिवाली के दौरान किसी भी स्वास्थ्य आपातकाल में 108 एंबुलेंस सेवा का उपयोग किया जा सकता है। यह सेवा जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी नागरिक अस्पतालों में भी उपलब्ध है, ताकि मरीजों को शीघ्र नजदीकी अस्पताल तक पहुंचाया जा सके और समय पर उपचार मिल सके।
कोट्स
दिवाली को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के सर्जिकल वार्ड में छह अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा प्रत्येक नागरिक अस्पताल के आपातकाल वार्ड में दो बेड पटाखों से घायल मरीजों के लिए आरक्षित रहेंगे। चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को भी आपात स्थिति में तत्पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। -डॉ. एसके वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ऊना