फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   HBIA holds meeting with SP regarding security of Haroli industrial area.

Una News: हरोली औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर एचबीआईए ने एसपी संग की बैठक

Wed, 26 Aug 2026 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 26 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
HBIA holds meeting with SP regarding security of Haroli industrial area.
टाहलीवाल (ऊना)। हरोली ब्लॉक इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एचबीआईए) ने अध्यक्ष राकेश कौशल के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ के साथ संवादात्मक बैठक की। राजीव गांधी सुविधा केंद्र में हुई इस बैठक में 30 से अधिक उद्यमियों ने भाग लिया। उन्होंने हरोली-टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था के कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। एसोसिएशन ने पंजाब सीमा से सटे इस औद्योगिक क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए टाहलीवाल पुलिस थाना में पर्याप्त पुलिस बल एवं संसाधन बढ़ाने, नियमित गश्त और निगरानी मजबूत करने की मांग रखी। उद्यमियों ने उन औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा पर चिंता जताई, जिन्हें बैंकों द्वारा कब्जे में लिए जाने के बाद लंबे समय से असुरक्षित एवं लावारिस हालत में छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसी इकाइयां चोरी और सेंधमारी का आसान निशाना बन सकती हैं। एसोसिएशन ने टाहलीवाल से बाथड़ी जाने वाली सड़क के चौराहे तथा बाथड़ी में नायसा की ओर जाने वाले प्रवेश मार्ग पर बसों की बेतरतीब पार्किंग रोकने, विभिन्न स्थानों पर स्पीड लिमिट बोर्ड लगाने और नियमित गति जांच करने की मांग की। बैठक में ट्रक यूनियनों द्वारा औद्योगिक प्रतिष्ठानों को उनके माध्यम से ही माल ढुलाई करवाने के लिए कथित रूप से बनाए जा रहे दबाव का मुद्दा भी उठाया गया। एसोसिएशन ने इसे कानून और प्रदेश उच्च न्यायालय के निर्णयों के अनुरूप निष्पक्ष तरीके से हल करवाने का आग्रह किया। इस अवसर पर एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत प्रवासी श्रमिकों के उचित सत्यापन की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया तथा बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed