{"_id":"68b3040611be7c61050d37d8","slug":"haryana-accused-in-nangal-khurd-society-scam-on-five-day-remand-una-news-c-93-1-una1002-163922-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नंगल खुर्द सोसायटी घोटाले में हरियाणा का आरोपी पांच दिन की रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नंगल खुर्द सोसायटी घोटाले में हरियाणा का आरोपी पांच दिन की रिमांड पर
विज्ञापन
आरोपी कुलदीप को पुलिस ने हरियाणा के कैथल से दबोचा
मामले का आरोपी सचिव भी पांच दिन की रिमांड पर चल रहा
गबन की राशि का बड़ा हिस्सा क्रिप्टो करंसी में निवेश किया
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हरोली क्षेत्र की नंगल खुर्द सहकारी सभा में नौ करोड़ रुपये के गबन मामले में गिरफ्तार आरोपी कुलदीप निवासी कैथल (हरियाणा) को टाहलीवाल पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इससे पहले मामले के मुख्य आरोपी सचिव विजय सिंह को शुक्रवार को अदालत ने दोबारा पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया था। विजय सिंह को टाहलीवाल थाना पुलिस ने 25 अगस्त को गिरफ्तार किया था। मामला दर्ज होने के बाद से वह मार्च 2025 से फरार चल रहा था। वहीं, उसका सहयोगी कुलदीप शुक्रवार को पुलिस की गिरफ्त में आया और उसे ऊना लाया गया। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गबन की गई राशि का बड़ा हिस्सा क्रिप्टो करंसी में निवेश किया गया है। अब पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों को पकड़ने की दिशा में जांच आगे बढ़ा रही है।यह घोटाला अगस्त 2024 में सामने आया था। सहकारी सभा की ऑडिट रिपोर्ट में करोड़ों की गड़बड़ी का खुलासा हुआ था। सीए की ओर से तैयार रिपोर्ट में नंगल खुर्द कृषि सेवा सहकारी सभा में भारी वित्तीय अनियमितताएं पाई गईं। इसके बाद विभाग ने जिला ऑडिट अधिकारी संदेश बाला और भदसाली के निरीक्षक उमेश कुमार की दो सदस्यीय कमेटी गठित कर एक महीने में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। कांगड़ा सहकारी बैंक टाहलीवाल से जारी प्रमाणपत्रों में भी गड़बड़ी की पुष्टि हुई थी। मामला सामने आने के बाद सहकारी सभा कमेटी ने सचिव विजय सिंह को निलंबित कर दिया था। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों से रिमांड पर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीमें अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों के कुछ अन्य साथी भी जांच के दायरे में हैं।