फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Haroli Mandal lags behind in PM Surya Ghar Free Electricity Scheme

Una News: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में हरोली मंडल पीछे

Tue, 10 Feb 2026 06:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 10 Feb 2026 06:55 AM IST
विज्ञापन
Haroli Mandal lags behind in PM Surya Ghar Free Electricity Scheme
ऊना। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत ऊना जिला में 1014 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिनमें से 1011 लाभार्थियों के आवेदनों को मंजूरी प्रदान कर दी है और इन में से 695 लाभार्थियों का परियोजना के तहत कार्य शुरू भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

655 लाभार्थियों को इंस्पेक्शन के दौरान मंजूरी भी प्रदान कर दी गई है। इतना ही नहीं बल्कि 642 को सब्सिडी मंजूर कर दी गई है। 620 लाभार्थियों के खाते में सब्सिडी की राशि भी पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

हैरत वाला पहलू यह है कि उपमुख्यमंत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र में इस योजना के तहत समूचे जिले से सबसे कम 130 आवेदन ही प्राप्त हुए हैं। ऊना बिजली बोर्ड मॉडल के तहत सबसे अधिक 411 आवेदन प्राप्त हुए हैं और अंब मंडल के तहत 318, गगरेट के तहत 155 आवेदन पत्र प्राप्त होने पर क्रमशः दूसरी और तीसरे स्थान पर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरोली बिजली मंडल के तहत सबसे कम आवेदन इस योजना के तहत लाभार्थियों के आने की सूरत में योजना में बिजली मंडल हरोली पिछड़कर चौथे पायदान पर पहुंचा है। जिसके पीछे सबसे बड़ी वजह यह सामने आई है कि जनता इस योजना के तहत लाभ लेने में ज्यादा दिलचस्पी लेती नहीं देखी है। इतना ही नहीं, कहीं न कहीं लोगों में इस योजना के तहत जागरूकता का अभाव भी देखने को मिला है।अब देखना बाकी है कि इस दिशा में बिजली बोर्ड के अधिकारी लोगों को किस कदर योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित करते हैं।
आने वाले दिनों में इस बात की स्थिति भी स्पष्ट होगी। बता दें कि इसमें एक केवीपी के तहत 33000 रुपये तक एक केडब्ल्यूपी, 66000 से ऊपर दो केडब्ल्यूपी और 85800 तक की सब्सिडी में तीन केडब्ल्यूपी तक का प्रावधान है।
बिजली बोर्ड सर्किल ऊना के अधीक्षण अभियंता दर्शन सिंह का कहना है कि इस योजना के तहत 1014 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिनमें से 1011 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। 620 लाभार्थियों को सब्सिडी जारी भी कर दी गई है।

बिजली बोर्ड हरोली मंडल के अधिशासी अभियंता राहुल पुरी का कहना है कि हरोली मंडल में 130 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
लोगों को इस योजना का अधिक लाभ लेने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जितने भी आवेदन प्राप्त हुए थे, उन सबको स्वीकृति प्रदान कर दी गई है और स्थानीय अभ्यर्थियों को प्रोजेक्ट इंस्टॉल करके मंजूरी भी प्रदान कर दी गई है और 83 अभ्यर्थियों को अनुदान भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed