फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Haridwar train arrived three and a half hours late, returned from Nangal

Una News: साढ़े तीन घंटे देरी से आई हरिद्वार ट्रेन, नंगल से लौटी

Fri, 25 Jul 2025 02:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Haridwar train arrived three and a half hours late, returned from Nangal
अंब-अंदौरा-हरिद्वार ट्रेन सेवा रही प्रभावित, यात्रियों को हुई परेशानी
विज्ञापन

नंगल से ही लौटाई गई ट्रेन, ऊना व अंब-अंदौरा नहीं पहुंच सकी
संवाद न्यूज एजेंसी


ऊना। अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से हाल ही में शुरू की गई हरिद्वार ट्रेन सेवा वीरवार को बाधित रही। यह ट्रेन निर्धारित समय से करीब साढ़े तीन घंटे देरी से नंगल रेलवे स्टेशन पहुंची। अन्य रूटों पर ट्रैफिक अधिक होने के चलते इसे नंगल से ही हरिद्वार के लिए वापिस रवाना कर दिया गया, जिससे यह ट्रेन ऊना और अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशनों तक नहीं पहुंच सकी। इससे इन स्टेशनों पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। हालांकि यात्रियों को ट्रेन के विलंब की सूचना ऑनलाइन एप्स के माध्यम से मिलती रही, जिसके कारण उन्होंने वैकल्पिक परिवहन साधनों का सहारा लिया। यह ट्रेन हरिद्वार से सुबह 4:30 बजे चलकर दोपहर 1:25 बजे अंब-अंदौरा पहुंचती है और वापसी में दोपहर 1:35 बजे रवाना होकर रात 9:00 बजे हरिद्वार लौटती है। खास बात यह है कि इस ट्रेन सेवा का किराया मात्र 75 रुपये निर्धारित किया गया है, जिससे सभी वर्गों के लोग बिना अधिक आर्थिक बोझ के यात्रा कर सकते हैं। इस सेवा की शुरुआत बीते शनिवार को सांसद अनुराग ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर की थी। यह सेवा श्रद्धालुओं के लिए हरिद्वार जैसे पवित्र तीर्थ स्थल तक सीधी, सस्ती और सुरक्षित यात्रा का एक महत्वपूर्ण विकल्प मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed