फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Hardly meeting the cost of wheat crop, farmers upset

गेहूं की फसल में मुश्किल से पूरी हो रही लागत, किसान परेशान

Wed, 27 Apr 2022 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hardly meeting the cost of wheat crop, farmers upset
ऊना क्षेत्र में गेहूं की कटाई करते किसान। संवाद - फोटो : Una
ऊना। जिले में गेहूं की कटाई जोरों पर है। किसानों के लिए फायदे का सौदा माने जाने वाली गेहूं इस बार मुश्किल से लागत मूल्य पूरा कर पा रही है। वजह है कि इस साल गेहूं का बीज, खाद, कीटनाशक समेत फसल की देखभाल से जुड़ी तमाम वस्तुएं महंगी हो चुकी हैं। गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) केवल 35 रुपये बढ़ाकर 2015 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। इस बार एक क्विंटल गेहूं उत्पादन में करीब दो हजार रुपये खर्च हुए हैं।
विज्ञापन

इस बार एक कनाल खेत में औसतन एक क्विंटल गेहूं की पैदावार हो रही है। वहीं एक क्विंटल गेहूं पर खर्च करीब दो हजार रुपये तक पहुंच रहा है। पिछले साल यह लागत 15 सौ रुपये तक थी और पैदावार भी अच्छी हुई थी। गेहूं का बीज और खाद बीते साल के मुकाबले इस बार अधिक महंगा मिला है। खेतों में काम करने वालों की मजदूरी भी इस बार बढ़ी है। इस बार प्रति कनाल 100 से 150 रुपये दिहाड़ी बढ़ी है। गेहूं और तूड़ी को घर पहुंचाने के लिए ट्रैक्टर और अन्य मालवाहक वाहनों का किराया भी डीजल दाम बढ़ने से बढ़ा है। इसी तरह खेतों में बिजाई के लिए ट्रैक्टर का किराया भी 50 रुपये प्रति कनाल अधिक रहा।
विज्ञापन

गेहूं की पैदावार में भी 15 से 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। किसान इसकी वजह मार्च में तीखी धूप और बारिश न होने को मान रहे हैं। जिला कृषि उत्पाद बाजार समिति के सचिव भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि गेहूं की एमएसपी इस बार 35 रुपये तक बढ़ी है। मंडियों में किसानों को सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले साल गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में और इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed