फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Hard work is the only option for success: Kriti Bhardwaj

कामयाबी के लिए मेहनत एकमात्र विकल्प : कृति भारद्वाज

Tue, 10 Dec 2024 07:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 07:31 PM IST
विज्ञापन
Hard work is the only option for success: Kriti Bhardwaj
पंडोगा स्कूल में कॅरिअर गाइडेंस को लेकर लगाया शिविर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिला श्रम एवं रोजगार विभाग ऊना की ओर से कॅरिअर गाइडेंस शिविर का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंडोगा में किया गया। इसमें स्कूल के नौवीं, 10वीं, 11वीं के 147 के करीब विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल शकुंतला डोगरा ने की। इस दौरान विभागीय काउंसलर कृति भारद्वाज ने यहां विद्यार्थियों को जीवन निर्माण एवं 12वीं के बाद अपने विषय में सफलता के सुझाव दिए। अतिथि वक्ता के रूप में सुरेश कुमार ने पत्रकारिता के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने और नशे के खिलाफ विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कृति भारद्वाज ने कहा कि कामयाबी के लिए एकमात्र विकल्प कड़ी मेहनत है। 12वीं के बाद विभिन्न क्षेत्र में जाकर सफल कॅरिअर का निर्माण कर सकते हैं। मेडिकल एवं नॉन मेडिकल साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स संकाय के विद्यार्थियों को इसकी जानकारी होना अति जरूरी है। उन्होंने विषयवार आगे की पढ़ाई और उसके माध्यम से नौकरी के अवसर प्राप्त करने के बारे में बताया। कहा कि विद्यार्थी जीवन सीखने का दौर है। सीखकर विद्यार्थियों को अपने आगामी पेपर और आगे चलकर आगे बढ़ना है। सुरेश कुमार ने बताया कि पत्रकारिता समाज में चौथे स्तंभ के रूप में आइने का काम करती है। इससे सामाजिक उत्थान, सकारात्मक बदलाव और जन समस्याओं को उजागर किया जा सकता है। इसे कॅरिअर के रूप में 12वीं के बाद चुन सकते हैं। स्नातक और डिप्लोमा के माध्यम से पत्रकारिता की पढ़ाई की जा सकती है। सोशल मीडिया का सदुपयोग करें। इसमें बिना तथ्यों के डाली गई जानकारी समाज में विपरीत प्रभाव करती है। प्रधानाचार्य शकुंतला डोगरा ने कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों के जीवन में सफलता का सूत्र का काम करते हैं। इस दौरान स्कूल स्टाफ में प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा सोमनाथ, टीजीटी हिंदी प्रवीण कुमार, टीजीटी नॉन मेडिकल नीलम, जोगिंद्र कौशल, टीजीटी आर्ट्स रजनी सहित स्कूल विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed