फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Haphazard parking of trucks in front of Varshashalika is inviting accidents.

Una News: वर्षाशालिका के आगे ट्रकों की बेतरतीब पार्किंग हादसों को दे रही न्योता

Fri, 21 Aug 2026 07:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 21 Aug 2026 07:06 AM IST
विज्ञापन
Haphazard parking of trucks in front of Varshashalika is inviting accidents.
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत टकारला मोड़ पर वर्षाशालिका के आगे खड़े किए जा रहे भारी वाहन सड़क हादसों को न्योता दे रहे हैं। ऊना-अंब राष्ट्रीय राजमार्ग पर टकारला मोड बस स्टॉप पर रोजाना बड़ी संख्या में विद्यार्थी, नौकरीपेशा लोग और अन्य यात्री बसों का इंतजार करते हैं। इसके बावजूद वर्षाशालिका के ठीक सामने की ट्रकों की पार्किंग की जा रही है।
विज्ञापन

टकारला मोड़ पर सुबह के समय स्थिति और अधिक संवेदनशील हो जाती है। जब यहां काफी संख्या में स्कूली बच्चे बसों का इंतजार करते हैं। भारी वाहनों की पार्किंग से वर्षाशालिका के सामने का बड़ा हिस्सा पूरी तरह ढक जाता है। क्षेत्रवासियों में अश्विनी कुमार, प्रक्षित कुमार, विजय कुमार और अन्य लोगों ने कहा कि वर्षाशालिका के आगे बेतरतीब ढंग से खड़े भारी वाहन केवल यात्रियों के लिए परेशानी नहीं बन रहे, बल्कि अन्य वाहन चालकों के लिए भी खतरा पैदा कर रहे हैं। बस चालकों को यात्रियों को उतारने और चढ़ाने में परेशानी होती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि टकारला मोड़ पर वर्षाशालिका के सामने भारी वाहनों की पार्किंग को तत्काल प्रभाव से रोका जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

जिला पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने कहा कि किसी भी वर्षाशालिका के सामने इस तरह भारी वाहन खड़े कर यात्रियों को परेशानी में डालना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित थाना और ट्रैफिक विंग को मामले में कार्रवाई के निर्देश देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed