फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Hamirpur lead over Solan, Bilaspur scored 226 runs against Kangra

Una News: सोलन पर हमीरपुर की बढ़त, बिलासपुर ने कांगड़ा के खिलाफ बनाए 226 रन

Sat, 20 Apr 2024 08:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 20 Apr 2024 08:25 AM IST
विज्ञापन
Hamirpur lead over Solan, Bilaspur scored 226 runs against Kangra
ऊना के इंदिरा मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान ​भिड़ते ​खिलाड़ी।संवाद
ऊना। अंतर जिला स्तरीय अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को ऊना और संतोषगढ़ क्रिकेट मैदानों पर दो क्वार्टर फाइनल मैच शुरू हुए। सेमिफाइनल मैचों में जीत सुनिश्चित करने के लिए ऊना के इंदिरा मैदान में सोलन और हमीरपुर तो संतोषगढ़ के पीसीपीए क्रिकेट मैदान पर कांगड़ा और बिलासपुर की टीमें आमने सामने हैं।
विज्ञापन

तीन दिवसीय मैच के पहले दिन सोलन की टीम 103 रन पर सिमट गई। हमीरपुर की टीम ने पहले दिन की खेल समाप्ति तक 29 रन की लीड दर्ज कर 132 रन स्कोर खड़ा किया है। इंदिरा मैदान पर हुए मैच में टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए सोलन की टीम ने 37.5 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 103 रन बनाए। बल्लेबाज जयादित्य डोगरा ने अर्धशतकीय पारी खेल 62 रन का योगदान टीम को दिया।
विज्ञापन

हमीरपुर के गेंदबाज अक्षत शर्मा ने सर्वाधिक छह विकेट तो किशन व वरुण ने दो-दो विकेट हासिल किए। हमीरपुर ने पहले दिन की खेल समाप्ति तक पांच विकेट के नुकसान पर 40 ओवर में 132 रन बनाए हैं। बल्लेबाज नतांश शर्मा 47 और शौर्य जम्वाल 26 रन पर नाबाद हैं। सोलन के गेंदबाज शौर्य ठाकुर ने सर्वाधिक तीन और अंश राज चौहान ने एक विकेट हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में संतोषगढ़ के पीसीपीए मैदान पर कांगड़ा और बिलासपुर के बीच मुकाबला शुरू हुआ। बिलासपुर की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 84 ओवर में 226 रन बनाए हैं। बल्लेबाज अखिलेश गौतम ने सर्वाधिक 77, वरुण ठाकुर ने 54 रन, शौर्य चंदेल 20 रन का योगदान टीम को दिया है। कांगड़ा के गेंदबाज वऋतिक धीमान ने दो, प्रांशुल और संचित ने एक-एक विकेट हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed