फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Had there been a conductor in the bus, the innocent child would not have had to undergo the 'test of death'.

Una News: बस में परिचालक होता तो मासूम को न देनी पड़ती मौत की ‘परीक्षा’

Tue, 10 Mar 2026 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 10 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Had there been a conductor in the bus, the innocent child would not have had to undergo the 'test of death'.
ऊना। झलेड़ा क्षेत्र के गांव रायंसरी में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन साल की मासूम बच्ची परीक्षा की जान चली गई। बताया जा रहा है कि स्कूल से बच्चों को लाने वाले टेंपो ट्रैवलर चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और मोहल्ले में सन्नाटा पसरा रहा। उधर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी चालक की पहचान बलराम सिंह निवासी घालुवाल तहसील हरोली जिला ऊना के तौर पर हुई।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को पहली बार स्कूल गई परीक्षा अपनी बहन के साथ घर लौट रही थी। झलेड़ा में उन्हें स्कूल से आने वाली बस से बिना दस्तावेज वाले टेंपो ट्रैवलर में शिफ्ट किया गया और बस घालुवाल की और चली गई। दोनों बहनें टेंपो ट्रैवल से घर से करीब 100 मीटर दूर उतरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि चालक ने बच्चों को उतारने के बाद बिना ठीक से देखे वाहन को आगे बढ़ा दिया। उसने बीच रास्ते घर की ओर जा रही दोनों बहनों को नहीं देखा और वाहन का टायर मासूम परीक्षा के ऊपर चढ़ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई परीक्षा को तुरंत उपचार के लिए ले जाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
मासूम की मौत की खबर मिलते ही गांव रायंसरी में मातम का माहौल बन गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि बच्चों को स्कूल से लाने वाला टेंपो ट्रैवलर अवैध रूप से चलाया जा रहा था और उसमें कोई परिचालक भी मौजूद नहीं था। उधर पड़ताल में सामने आया कि टेंपो ट्रैवल की फिटनेस, पॉल्यूशन सहित अन्य दस्तावेज सालों पहले समाप्त हो चुके थे।
स्थानीय लोगों में रामपाल, मीना, लवली, रविंद्र सहित अन्य ने बताया कि झलेड़ा में स्कूल बस से बच्चों को उतारकर चालक अवैध तरीके से टेंपो ट्रैवलर में बैठाकर रायंसरी और आसपास के क्षेत्रों में छोड़ता था। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि वाहन चालक शराब का आदी है और कई बार लापरवाही से वाहन चलाते देखा गया है। लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो गई और प्रशासन व संबंधित विभाग इस मामले में अब तक क्यों सोये हुए थे। घटना के बाद स्कूल से बच्चों को लाने वाले बस चालक की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन और वाहन चालकों की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाएं दोबारा न हों। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और स्कूल वाहनों के संचालन को लेकर सख्त नियम लागू किए जाएं ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed