फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Hacked the account and took a loan of Rs 1.45 lakh and also withdrew Rs 90 thousand.

Una News: अकाउंट हैक कर एक लाख 45 हजार का लोन ले लिया, 90 हजार भी निकाले

Fri, 06 Feb 2026 08:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
Hacked the account and took a loan of Rs 1.45 lakh and also withdrew Rs 90 thousand.
साइबर ठग ने बैंक से ऑनलाइन लोन करवा लिया मंजूर
विज्ञापन

खाताधारक बैंक में अपने काम से आया तो ट्रांजेक्शन का चला पता
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। पुलिस थाना सदर ऊना के तहत साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जिला ऊना के बसोली गांव में रहने वाले प्रमोद कुमार का एचडीएफ बैंक का खाता हैक कर लिया। उसके नाम से एक लाख 45 हजार का लोन ले लिया और खाते से 90 हजार की राशि भी निकाल ली है। प्रमोद ने इस संदर्भ में पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगामी कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में प्रमोद कुमार ने बताया कि उसका एचडीएफसी बैंक की ऊना शाखा में खाता है। 31 अगस्त 2025 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका बैंक खाता हैक कर लिया। साइबर ठग ने ऑनलाइन एचडीएफसी बैंक से उसके नाम पर 70 हजार और 75 हजार रुपये के लोन ले लिया। साइबर ठग यहीं नहीं रुका, उसने खाता धारक के खाते से भी 90 हजार रुपये निकाल लिए। खाता धारक बैंक में अपने काम से आया तो खाते से हुई ट्रांजेक्शन का चला। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर ठगी के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed