फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Gun culture grows rapidly in Una, police fail in every way

Una News: ऊना से तेजी से बढ़ा गन कल्चर, पुलिस हर तरह से नाकाम

Fri, 21 Nov 2025 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 21 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Gun culture grows rapidly in Una, police fail in every way
ऊना। जिले के युवाओं में गन कल्चर तेजी से पैर पसार रहा है। अधिकतर युवाओं के पास अवैध हथियार हैं। हाल ही में देहलां, संतोषगढ़ और हरोली के कुछ इलाकों में युवकों के पास देसी कट्टे बरामद हुए हैं। चिंताजनक यह भी कि पहले जिले में जमीनी विवाद के चलते गोलीबारी जैसी घटनाएं सामने आती थी, वहीं अब अपने रुतबे को कायम रखने और रौब बढ़ाने के लिए हथियारों का इस्तेमाल हो रहा है। वहीं पुलिस प्रशासन ऐसे मामलों की रोकथाम में पूरी तरह असफल साबित हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लालसिंगी में आशु पुरी हत्याकांड भी रुतबे और रौब को एक-दूसरे से अधिक बनाए रखने का नतीजा रहा। आशु पुरी लंबे समय से राजनीतिक व खनन गतिविधियों में सक्रिय रहा। वहीं गांव उदयपुर मराला का प्रधान गुरजीत मान भी तीन-चार वर्ष से खनन कार्यों में जुटा हुआ था। दोनों गुटों में छत्तीस का आंकड़ा शुरू से रहा। दोनों की एक-दूसरे के सामने खुद को बड़ा बताने की ललक ही आशु पुरी की हत्या की मुख्य वजह रही और शराब के नशे ने इस रंजिश को गोलीकांड में बदलने में पूरा उत्प्रेरक का कार्य किया। नतीजा यह कि आशु पुरी की मौत हो गई और गुरजीत मान के दो साथी पीजीआई में हैं।
विज्ञापन

---
एक साल में पांच की मौत, एक घायल
जिले में एक वर्ष के भीतर गोलीकांड में पांच लोग जान गंवा चुके है और एक युवक घायल हुआ। इसमें बीते जुलाई माह में बसाल गग्गी हत्या केस, अक्तूबर में पंजाब के खरड़ में दियाड़ा के युवक की ऊना के युवक द्वारा गोली मारकर हत्या और दिसंबर 2024 में भदसाली गांव में पिता-पुत्र की हत्या प्रमुख घटनाएं हैं। कुछ दिन पहले जखेड़ा गांव में एक युवक को गोली मारी गई और उसका इलाज पीजीआई में हुआ और 19 नवंबर की रात आशु पुरी की हत्या कर दी गई। वहीं बीते साल भी गोलीबारी की कई घटनाएं हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि गोलीकांड के मामलों की रोकथाम को लेकर टीमें लगातार सक्रिय हैं। परिजन भी अपने बच्चों पर नजर रखें और देर रात घर से बाहर न भेजें। अधिकतर युवा गलत संगत में पड़कर ऐसे मामलों में शामिल हो रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जल्द हथियारों पर सख्ती बढ़ाने के लिए पुलिस बड़ा अभियान छेड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed