फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Guest from Siberia reached Vibhor without passport

Una News: बिना पासपोर्ट विभोर पहुंचे साइबेरिया से मेहमान

Sat, 30 Nov 2024 12:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Guest from Siberia reached Vibhor without passport
मार्च 25 तक करेंगे विभोर की सतलुज झील में अठखेलियां
विज्ञापन



रूस में झीलें जमने से हिमाचल के जलाशयों का करते हैं रुख



संवाद न्यूज एजेंसी
मैहतपुर (ऊना)। बिना पासपोर्ट हजारों किलोमीटर का सफर तय करके विदेशी मेहमान हिमाचल और पंजाब के जलाशयों में पहुंच गए हैं। विभोर के पंजगाटडा की सतलुज झील में साइबेरिया के परिंदे इन दिनों नीले पानी में अठखेलियां करते दिखाई दे रहे हैं। अभी तक दो से तीन प्रजातियों के परिंदे ही सतलुज झील पर पहुंचे हैं। आने वाले कुछ दिनों में कुछ और प्रजातियों के परिंदों के भी पहुंचने की उम्मीद है। साइबेरिया, रूस, इंडो तिब्बत बॉर्डर पर झीलों के पानी के जम जाने के कारण ये विदेशी परिंदे भारत की झीलों का रुख करते हैं। खासतौर पर हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में स्थित झीलों का पानी जमता नहीं है। इसके चलते इन विदेशी मेहमानों को जलाशयों पर अठखेलियां करने का काफी समय मिल जाता है। सर्दियों का सीजन शुरू होते ही हिमाचल प्रदेश की तमाम झीलें इन विदेशी मेहमानों से गुलजार हो जाती हैं। मार्च, अप्रैल में जैसे ही गर्मी का मौसम शुरू होता है, यह विदेशी मेहमान अपने वतन लौट जाते हैं। इस प्रकार से इन विदेशी मेहमानों का विदेशी धरती से भारत में आवागमन का यह सिलसिला पिछले कई वर्षों से चल रहा है। विभौर की सतलुज झील पर अभी तक साइबेरिया के परिंदे ही पहुंचे हैं। इनमें गैडवाल डक शामिल है। इनमें हिमाचल और पंजाब में परिंदों की विभिन्न प्रजातियों पर काम करने वाले वर्ल्ड वाचर प्रभात भट्टी के अनुसार साइबेरिया के परिंदों का हिमाचल तथा पंजाब में आना शुरू हो चुका है। फरवरी-मार्च के अंत तक पूरी तरह से हिमाचल तथा पंजाब की झीलों पर इन विदेशी परिंदों का कब्जा होगा, जो मार्च के अंत तक रहेगा। इसके बाद सभी विदेशी मेहमान अपने वतन लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed