फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Gradual fast started outside Bangana Hospital

बंगाणा अस्पताल के बाहर शुरू हुआ क्रमिक अनशन

Fri, 20 Aug 2021 07:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
Gradual fast started outside Bangana Hospital
बंगाणा अस्पताल में सुविधाओं न होने को लेकर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे युवा - फोटो : Una
बंगाणा (ऊना)। सिविल अस्पताल बंगाणा में मरीजों रेफर करने पर युवाओं ने नाराजगी जताई है। युवाओं ने शुक्रवार को पहले प्रदर्शन किया और उसके बाद अस्पताल परिसर में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। आरोप है कि सिविल अस्पताल में सुविधाओं की कमी है। ऐसे में मरीजों को यहां उपचार देने की जगह रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

अनशन पर बैठे ग्रामीणों में भूषण शर्मा, अरविंद, किशन कुमार, रणबीर राणा, संदीप, सौरभ और नीरज का आरोप है कि प्रदेश सरकार ने मात्र राजनीतिक लाभ के लिए बंगाणा को सिविल अस्पताल का दर्जा दे दिया। सिविल अस्पताल में मरीजों को उपचार की जगह रेफर किया जा रहा है। क्षेत्र का सबसे बड़ा अस्पताल मात्र रेफरल यूनिट बनकर रह गया है। इस अस्पताल में गायनी चिकित्सक, एमडी चिकित्सक, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे की सुविधाएं लंबे अरसे बाद भी आरंभ नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

मरीजों को जिले के क्षेत्रीय अस्पताल के लिए रेफर किया जा रहा है। अस्पताल को मात्र फार्मासिस्ट के सहारे चलाया जा रहा है। लैब तकनीशियन की नियुक्ति तक यहां पर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुविधाएं न मिली तो प्रदर्शन जारी रहेगा। सीएमओ डॉक्टर रमन कुमार शर्मा ने बताया कि बंगाणा सिविल अस्पताल में कमियों को दूर करने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा। वर्तमान में चल रही समस्या को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed