फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Government should tell what is the background of Haroli festival: Prof. Ramkumar

हरोली उत्सव की पृष्ठभूमि क्या है, बताए सरकार : प्रो. राम कुमार

Thu, 01 May 2025 07:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
Government should tell what is the background of Haroli festival: Prof. Ramkumar
देश में शोक के समय मनाया गया उत्सव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भाजपा नेता प्रो. रामकुमार ने हरोली उत्सव को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। वीरवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए रामकुमार ने उपमुख्यमंत्री और प्रशासन से पूछा है कि हरोली उत्सव के पीछे पृष्ठभूमि क्या है, यह उत्सव किस लिए मनाया जाता है, यह स्पष्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश शोक मना रहा है, वहीं ऐसे समय में इस प्रकार के आयोजन करना कितना तर्कसंगत है। आरोप लगाते हुए कहा कि जब वर्ष 2012 से लेकर 2017 के बीच हरोली के विधायक मुकेश अग्निहोत्री थे, उस समय हरोली क्षेत्र में चिट्टा पूरी तरह से फैल गया। ऐसे में सरकार ने उस समय ऐसे कौन से कदम उठाए जिससे हरोली चिट्टे के नरक से बाहर निकल जाए। इसके बाद जब भाजपा सत्ता में आई तो हरोली क्षेत्र में चिट्टे को खत्म करने के लिए व्यापक अभियान चलाया गया। इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिले। लेकिन, 2022 में कांग्रेस के सत्ता संभालते ही क्षेत्र में जगह-जगह चिट्टा बिक रहा है। हरोली उत्सव पर सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि प्रशासन और सरकार इस बात का जवाब दे कि उत्सव के लिए जो भी रुपये खर्च किए गए, वह कहां से आए। हिमाचल और ऊना के कलाकारों को उत्सव में कितने रुपये दिए गए, साथ ही बाहरी राज्यों से आने वाले कलाकारों पर कितना खर्च किया गया, इसका जवाब भी सरकार व प्रशासन को देना चाहिए। आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान में आलम यह है कि उपमुख्यमंत्री के घर के पड़ोस में ही चिट्टे का कारोबार चल रहा है। इसे लेकर कई बार अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है लेकिन सभी चुप हैं। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार रात 10:00 बजे के बाद साउंड सिस्टम का प्रयोग वर्जित किया गया है। ऐसे में प्रशासन के सामने रात 12:00 बजे के बाद तक मेले का आयोजन होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed