फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Government should take serious action on Dalit atrocities cases: Raj Mahe

दलित अत्याचार मामलों पर गंभीरता से कार्रवाई करे सरकार : राज महे

Mon, 27 May 2024 03:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 27 May 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Government should take serious action on Dalit atrocities cases: Raj Mahe
संतोषगढ़ में दलित अत्याचार मामलों को लेकर किया बैठक का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के संतोषगढ़ में दलित अत्याचार मामलों व दलित मानवाधिकारों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राष्ट्रीय दलित मानवाधिकार अभियान एंव राष्ट्रीय दलित न्याय आंदोलन के प्रदेश महासचिव राज महे ने बताया कि इस बैठक में जिला से 15 दलित अत्याचार मामलों को चर्चा की गई। इन 15 मामलों में ज़मीन विवाद को लेकर, बलात्कार, जातिय शोषण, पानी की समस्या और घरेलू हिंसा के मामले शामिल किए गए।
बैठक में अधिवक्ता कुलविंदर बैंस और अधिवक्ता संदीप पहेश कानूनी सलाहकार के रूप में मौजूद रहे। बैठक में चर्चा की गई कि देश के अन्य राज्यों की तरह हिमाचल में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम एक्ट का लागू होना संतोषजनक नहीं है। आज भी दलित समाज के लोगों को अपनी शिकायत की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाना में बड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। अगर मामला दर्ज हो भी जाता है तो प्राथमिकी में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम एक्ट को नहीं जोड़ा जाता है।
विज्ञापन

इस मौके पर आरक्षण को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान मांग उठाई गई कि सरकार को प्रशासनिक एवं पुलिस आधिकारियों को दलित समाज के साथ हो रहे अत्याचार व भेदभाव को खत्म करने के लिए अनुसूचित जाति एंव अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम एक्ट को संपूर्ण रूप से लागू करने के निर्देश दिए जाएं। इस दौरान राजप्रीत, रणदीप सरकार, विनय कुमार, राम आसरा, अनुराधा, दीपिका, पायल, पूजा, वचन चंद, रोनित, सैलेश, अनिरुद्ध, विकास, अंकुश, युवराज व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचित्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed